BREAKING:
PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?       भारतीय टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति, जयशंकर की कूटनीति लाई रंग       Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल      

'निराश और भयभीत... बस बहुत हो गया', कोलकाता डॉक्टर रेप और हत्याकांड पर राष्ट्रपति Droupadi Murmu

Kolkata rape and murder case: देश में महिलाओं के अधिकारों के बारे में बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें अपनी जीती हुई जमीन के हर इंच के लिए लड़ना पड़ा है.

Droupadi Murmu on Kolkata rape and murder case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर के कथित रेप और हत्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वह इस घटना से निराश और भयभीत हैं. इसके साथ ही उन्होंने देश को महिलाओं के के खिलाफ हो रहे अपराधों से जागरूक होने को कहा है. राष्ट्रपति ने पीटीआई को जो आर्टिकल भेजे हैं, उसका हेडलाइन है- 'महिला सुरक्षा: बहुत हो गया.'

समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति ने कहा, 'जो लोग इस तरह के विचार रखते हैं, वे एक कदम आगे बढ़कर महिला को एक वस्तु के रूप में देखते हैं. यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी बेटियों के भय से मुक्ति पाने के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करें.' द्रौपदी मुर्मू  ने कहा कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचार की इजाजत नहीं दे सकता है.  

महिलाओं को वस्तु समझा जाता है -राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू ने कहा, 'जब छात्र, डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तब भी अपराधी अन्य जगहों पर छिपे हुए थे. पीड़ितों में किंडरगार्टन की लड़कियां भी शामिल हैं. उन्होंने मुझसे मासूमियत से पूछा कि क्या उन्हें आश्वस्त किया जा सकता है कि भविष्य में निर्भया जैसी घटना दोबारा नहीं होगी?' राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों के पीछे कुछ लोगों महिलाओं को वस्तु की तरह पेश करते हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस मानसिकता का मुकाबला करना राज्य और समाज दोनों के लिए एक काम है.

राष्ट्रपति ने आगे कहा कि हम क्रोधित होते हैं और नीतियां बनाते हैं, लेकिन इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता है. उन्होंने कहा, 'क्या हमने अपना सबक सीखा? जैसे-जैसे सामाजिक विरोध कम हुआ. ये घटनाएं सामाजिक स्मृति के गहरे और दुर्गम गर्त में दब गईं. जिन्हें केवल तभी याद किया जाता है, जब कोई और जघन्य अपराध होता है.

देश में महिलाओं के अधिकारों के बारे में बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें अपनी जीती हुई हर इंच ज़मीन के लिए लड़ना पड़ा है. द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सामाजिक पूर्वाग्रहों के साथ-साथ कुछ रीति-रिवाजों और प्रथाओं ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों के विस्तार का विरोध किया है. उन्होंने लिखा, 'यह काफी निंदनीय मानसिकता है... यह मानसिकता महिला को कमतर इंसान, कम शक्तिशाली, कम सक्षम, कम बुद्धिमान के रूप में देखती है.'

नबन्ना अभियान पर प्रशासन का प्रहार 

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में बलात्कार और हत्या की शिकार हुई जूनियर डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करने के लिए हाल ही में गठित छात्र समूह छात्र समाज ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल राज्य सचिवालय नबन्ना तक एक रैली निकाली , जिसके कारण कोलकाता के कई हिस्सों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बड़ी झड़पें हुईं. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के लिए सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा, 'कोलकाता की सड़कों पर हमने जो देखा वह सबसे खराब है जिसकी कोई लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार से उम्मीद कर सकता है.'

ये भी देखिए: 'Rahul Gandhi एक असफल नेता, सिर्फ कुर्सी के पीछे भाग रहे' विपक्ष के नेता पर Kangana Ranaut का वार