BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Arvind Kejriwal: 'केजरीवाल का वादा, 40 उम्मीदवारों को 90-90 लाख रुपये', CBI का कोर्ट में बड़ा खुलासा

Arvind Kejriwal: सीबीआई का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल ने गोवा में 40 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक उम्मीदवार को 90 लाख रुपये देने का वादा किया था. यह खुलासा आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और अन्य के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर सीबीआई ने सुनवाई के दौरान दी गई.

CBI on Arvind Kejriwal: अबकारी नीति मामले में जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट को बताया कि उसके पास इस बात के सबूत हैं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोवा में 40 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक उम्मीदवार को 90 लाख रुपये देने का वादा किया था. केंद्रीय एजेंसी ने यह भी कहा कि इस बात के भी सबूत हैं कि पैसा साउथ ग्रुप से आया था.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा, 'दुर्गेश पाठक गोवा चुनाव के प्रभारी थे. गोवा चुनाव में खर्च किया गया सारा पैसा दुर्गेश पाठक के निर्देश पर था. वह दिल्ली से विधायक हैं. इस बात के भी सबूत हैं कि पैसा साउथ ग्रुप से आया था.' यह दलील आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और अन्य के खिलाफ पूरक आरोपपत्र पर सीबीआई की दलीलों पर सुनवाई के दौरान दी गई.

न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाने की मांग

सीबीआई ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाने की मांग करते हुए एक आवेदन भी दायर किया. इसमें कहा गया कि एक अन्य आरोपी विनोद चौहान भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता के कविता के पीए के साथ काम कर रहा था, जिसे आज ही ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग जांच में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है. 

केजरीवाल ने खराब स्वास्थ्य की कही बात

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए केजरीवाल ने दलील दी कि उनका शुगर लेवल गिर रहा है. उन्होंने पहले अपनी न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की. इसके बाद कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 3 सितंबर तक बढ़ा दी. कोर्ट ने अब केजरीवाल के खिलाफ दायर चार्जशीट पर संज्ञान लेने के लिए 3 सितंबर की तारीख तय की है. 

ये भी देखिए: Y Chromosomes: बेटे की नहीं हो पाएगी पैदाइश, पुरुषों में गायब हो रहे Y गुणसूत्र, ताजा स्टडी में बड़ा खुलासा