BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Kiren Rijiju: ''बाल बुद्धि', पिछड़े समुदायों का मजाक न उड़ाएं', Rahul Gandhi के किस बायन पर भड़की बीजेपी

Kiren Rijiju: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दलितों और आदिवासियों पर राहुल गांधी की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को तथ्यों की जांच करनी चाहिए. इस घमासान के बीच राहुल गांधी लगातार जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं.

Kiren Rijiju: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की उस टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने कहा कि मिस इंडिया की लिस्ट में कोई दलित या आदिवासी नहीं है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बात केवल बाल बुद्धि से ही आ सकती है.

किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी का वीडियो शेयर कर लिखा, 'अब वह मिस इंडिया कॉम्पिटिशन, फिल्मों, खेलों में आरक्षण चाहते हैं! यह केवल बाल बुद्धि का मुद्दा नहीं है. बल्कि उसकी जय-जयकार करने वाले लोग भी उतने ही जिम्मेदार हैं! बाल बुद्धि मनोरंजन के लिए अच्छी हो सकती है पर अपनी विभाजनकारी चालों में, हमारे पिछड़े समुदायों का मजाक न उड़ाएं.'

देश को विभाजित नहीं कर सकते -किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, 'राहुल गांधी जी हमारे देश को विभाजित नहीं कर सकते है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया कि सुप्रीम कोर्ट को आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, सभी शीर्ष सेवाओं की भर्ती में आरक्षण में बदलाव करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. लेकिन उन्हें पहला आदिवासी राष्ट्रपति, ओबीसी प्रधानमंत्री, रिकॉर्ड संख्या में एससी/एसटी कैबिनेट मंत्री नहीं दिख रहे हैं!'

राहुल गांधी का बयान

प्रयागराज में राहुल गांधी ने कहा, 'मैंने मिस इंडिया की सूची देखी है, जिसमें कोई भी दलित, आदिवासी या ओबीसी महिला नहीं है. कुछ लोग क्रिकेट या बॉलीवुड के बारे में बात करेंगे. कोई भी मोची या प्लंबर को नहीं दिखाएगा। यहां तक ​​कि मीडिया के शीर्ष एंकर भी 90 प्रतिशत से नहीं हैं.'

राहुल गांधी ने चेतावनी दी थी कि भाजपा कह सकती है कि वह जाति जनगणना की मांग करके देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं जाति जनगणना को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि दशकीय जनगणना का कार्य उचित समय पर किया जाएगा और जब भी इस पर निर्णय होगा, इसकी घोषणा कर दी जाएगी. 

ये भी देखिए: 'Tejashwi Yadav ने बिहार को बनाया स्विट्जरलैंड, उनके जाते ही बन गया गटर ', Prashant Kishor का पूर्व डिप्टी सीएम पर तंज