BREAKING:
PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?       भारतीय टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति, जयशंकर की कूटनीति लाई रंग       Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल      

Jammu and Kashmir assembly election: चुनाव से पहले महबूबा मुफ्ती को लगा तगड़ा झटका, बीच मझधार में साथी ने छोड़ा हाथ

Jammu and Kashmir assembly election: मतदान तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होगा और मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी. इससे पहले PDP को तगड़ा झटका लगा है.

Jammu and Kashmir assembly election: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के एलान के साथ ही पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दिया है. वहीं चुनाव से ठीक पहले  पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) चीफ महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) को तगड़ा झटका लगा है. PDP के मुख्य प्रवक्ता सुहैल बुखारी (Suhail Bukhar) ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पत्रकार से राजनेता बने सुहैल बुखारी पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के करीबी सहयोगी थे और मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उनके सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके थे. माना जा रहा है कि पार्टी छोड़ने का उनका फैसला चुनाव लड़ने के लिए पार्टी से जनादेश न मिलने की निराशा से जुड़ा है. बुखारी को वागूरा-क्रीरी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की उम्मीद थी, लेकिन हाल ही में पूर्व मंत्री बशारत बुखारी के पीडीपी में वापस आने से उनके टिकट पाने की संभावना कम हो गई. 

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के 90 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान 18 सितंबर से शुरू होकर तीन चरणों में होगा और मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी. 90 सदस्यीय जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए तीन चरण के चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होंगे. संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने और तत्कालीन राज्य को 2019 में दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद से यह घाटी में पहला चुनाव होगा. 

2014 का जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव

2014 का जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव 25 नवंबर से 20 दिसंबर 2014 तक पांच चरणों में हुआ था. परिणाम 23 दिसंबर को घोषित किए गए थे. चुनाव से ठीक पहले, कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया और विधानसभा की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा. 2019 में क्षेत्र का विशेष दर्जा खत्म होने और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश के रूप में अलग करने से पहले यह आखिरी विधानसभा चुनाव था. 

ये भी देखिए: Maharashtra: स्कूली लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न! रेलवे पटरियों पर उतरी भीड़, कई मुंबई लोकल ट्रेनें रोकी