BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

'ये नागरिकों की आकांक्षाएं हैं', विकसित भारत 2047 मिशन पर लाल किले से PM Modi, किसानों को लेकर कह दी ये बात

Independence Day 2024:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं. यह प्रधानमंत्री का अपने तीसरे कार्यकाल का पहला स्वतंत्रता दिवस संबोधन है. पीएम मोदी ने कहा कि 'विकसित भारत 2047' केवल शब्द नहीं हैं, वे 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प हैं.

Independence Day 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 78वें स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर लाल किले पर 11वीं बार ध्वजारोहण किया. इसी के साथ वह राष्ट्र को संबोधित भी कर रहे हैं. उन्होंने विकसित भारत 2047 (Viksit Bharat 2047) मिशन को लेकर कई बातें देश के सामने रखी है. पीएम मोदी ने देश से आह्वान भी किया कि विकसित भारत के लिए सभी को एक साथ आना होगा. उन्होंने किसान को देश निर्माण में योगदान पर कहा कि भारतीय किसानों के मोटे अनाज को दुनिया के हर खाने की मेज तक पहुंचाना होगा. देश के किसानों को मजबूत करना होगा.

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा, "विकसित भारत 2047 के लिए हमने देशवासियों से सुझाव मांगे थे. हमें मिले कई सुझाव हमारे नागरिकों के सपनों और आकांक्षाओं को दर्शाते हैं. कुछ लोगों ने भारत को कौशल की राजधानी बनाने का सुझाव दिया, कुछ ने कहा कि भारत को विनिर्माण केंद्र बनाया जाना चाहिए और देश को आत्मनिर्भर बनना चाहिए. शासन और न्याय प्रणाली में सुधार, ग्रीनफील्ड शहरों का निर्माण, क्षमता निर्माण, भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन - ये नागरिकों की आकांक्षाएं हैं. जब देश के लोगों के पास इतने बड़े सपने होते हैं, तो यह हमारे आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है और हम अधिक दृढ़निश्चयी बनते हैं."

140 करोड़ लोग भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे -पीएम मोदी

लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर 40 करोड़ लोग गुलामी की बेड़ियां तोड़कर आजादी हासिल कर सकते हैं, तो उसी भावना के साथ 140 करोड़ लोग भारत को विकसित राष्ट्र बना सकते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि मध्यम वर्ग देश को बहुत कुछ देता है और गुणवत्तापूर्ण जीवन की अपेक्षा करता है. हमारा प्रयास उनके जीवन में न्यूनतम सरकारी हस्तक्षेप सुनिश्चित करना होगा. पीएम मोदी ने कहा कि हमने 'वोकल फॉर लोकल' का मंत्र दिया. आज मुझे खुशी है कि वोकल फॉर लोकल आज आर्थिक व्यवस्था का नया मंत्र बन गया है.

ये भी देखिए: Independence Day 2024: PM Modi के नाम एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड, लाल किले पर 11वीं बार फहराया तिरंगा, जानिए इससे पहले किसके नाम रही ये उपलब्धि