BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की छह नए राज्यपालों की नियुक्ति, तीन राज्यों में किया गया फेरबदल, जानिए किसे-कहां मिली जिम्मेदारी?

Governors appointed by President: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष गंगवार, ओपी माथुर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी एवं गुजरात के मुख्यमंत्री के पूर्व मुख्य प्रधान सचिव के कैलाशनाथन सहित नौ राज्यपालों और एक उपराज्यपाल की नियुक्ति की है.

Governors appointed by President: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 नए राज्यपालों की नियुक्ति की है. इसके साथ ही तीन राज्यों में बड़ा फेरबदल कर किया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया है. वह सीपी राधाकृष्णन की जगह लेंगे, जो अब महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे. झारखंड और महाराष्ट्र के साथ-साथ हरियाणा में भी इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.

राष्ट्रपति की जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि राष्ट्रपति ने गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया है. वह बनवारीलाल पुरोहित का स्थान लेंगे जिन्होंने इसी साल की शुरूआत में निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था. इसके अलावा लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नौ राज्यों – महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, पंजाब, सिक्किम, मेघालय, असम, झारखंड और छत्तीसगढ़ के लिए नौ राज्यपाल नियुक्त किए हैं. 

  • महाराष्ट्र - सी.पी. राधाकृष्णन
  • राजस्थान - हरिभाऊ किसनराव बागड़े
  • तेलंगाना - जिष्णु देव वर्मा 
  • पंजाब - गुलाब चंद कटारिया
  • सिक्किम - ओपी माथुर 
  • मेघालय - सीएच विजयशंकर 
  • असम - लक्ष्मण आचार्य (मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार)
  • झारखंड - संतोष कुमार गंगवार
  • छत्तीसगढ़  - रमेन डेका

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर लिखा, "माननीय श्री लक्ष्मण आचार्य जी ने अपना जीवन गरीबों को सशक्त बनाने में समर्पित कर दिया है. सिक्किम के राज्यपाल के रूप में उनके पास शानदार कार्यकाल के साथ समृद्ध संगठनात्मक और विधायी अनुभव है. मुझे विश्वास है कि वह हमारे राज्य के लिए एक उत्कृष्ट राज्यपाल होंगे." 

भाजपा के करीबी को कई जगह मिला पदभार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व आरएसएस प्रचारक ओपी माथुर सिक्किम के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करेंगे. लक्ष्मण आचार्य असम के राज्यपाल का पदभार संभालेंगे तथा उनके पास मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी होगा. असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब के राज्यपाल के रूप में कार्यभार सौंपा गया है, साथ ही उन्हें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. भाजपा नेता और महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के राज्यपाल का पदभार संभालेंगे. राष्ट्रपति भवन ने कहा कि उपरोक्त नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी.

ये भी देखिए: Mumbai news: एक और दिल दहलाने वाला BMW हिट-एंड-रन केस, तेज रफ्तार ने ली 28 वर्षीय व्यक्ति की जान