BREAKING:
'बंगाल में भी जीतने जा रहे हैं हम', BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बता दिया अपना मास्टरप्लान       800 साड़ियां या स्मार्ट स्ट्रैटेजी! Bigg Boss 19 था Tanya Mittal का बिजनेस मिशन, खुला गई सारी पोल-पट्टी       भारत में हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम कर सकते हैं Employee! नए labour codes में रास्ता साफ, लेकिन पूरे करने होंगे ये एक शर्त       Aaj Ka Rashifal 15 December 2025: करियर, प्यार और पैसों को लेकर कैसा रहेगा आपका दिन? जानिए पूरा राशिफल       'भारत में आतंकवाद के प्रति है ज़ीरो टॉलरेंस', ऑस्ट्रेलिया के Bondi Beach पर हुए आतंकी हमले की PM Modi ने की निंदा, अब तक 12 की मौत       क्यों जरूरी हैं पहाड़? पर्वतारोहण का है सपना तो जान लें चढ़ाई से पहले ये नियम और जरूरी दस्तावेज       नितिन नवीन कौन है, जिन्हें बनाया गया BJP का नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष? बिहार से है गहरा नाता       केरल में NDA का धमाका और LDF को करारा झटका! 2026 विधानसभा चुनाव से पहले BJP की जीत कितना रखती है मायने?       हैदराबाद में मेसी का जादू, रेवंत रेड्डी के साथ खेली फुटबॉल, गोल से गूंजा स्टेडियम, देखें VIDEO       John Cena Net Worth: WWE के GOAT जॉन सीना ने कहा अलविदा, जानिए कितने नेट वर्थ के साथ छोड़ी रिंग      

PM Modi Russia Visit: पीएम मोदी को रुस ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा, अब तक इन देशों से हो चुके हैं सम्मानित

PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को रूस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सम्मानित किया. इस दौरान खास बात ये रही कि पुतिन ने अपने हाथों से पीएम मोदी को अवार्ड पहनाया, जो दोनों दोस्तों के बीच के संबंध को दर्शाता है, जिसे पूरे विश्व ने देखा.

Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय रुस दौरे पर मॉस्को में हैं, जहां उन्हें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया है. हालांकि इस सम्मान की घोषणा साल 2019 में ही कर दी गई थी. दौरे के प्रोग्राम के मुताबिक, रूस के बाद पीएम मोदी दो दिन के ऑस्ट्रिया दौरे पर जाएंगे.

यह पुरस्कार 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित -PM Modi

ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल द फर्स्ट-कॉल से सम्मानित से सम्मानितहोने के बाद पीएम मोदी ने पुतिन के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया हैडल एक्स पर लिखा- 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल प्राप्त करके गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. मैं इस पुरस्कार को प्रदान करने के लिए रूसी सरकार को धन्यवाद देता हूं. यह पुरस्कार मेरे साथी 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित है.'

बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के क्रेमलिन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल द फर्स्ट-कॉल से सम्मानित किया. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है. 

इन देशों ने भी दिया पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक का सम्मान 

  • भूटान- ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो (2024)
  • फिजी- 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' (2023)
  • पापुआ न्यू गिनी- 'ग्रैंड कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू' (2023)
  • मिस्र- 'ऑर्डर ऑफ द नाइल'(2023)
  • फ्रांस- 'लीजन ऑफ ऑनर (2023)
  • भूटान- ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो (2021)

पीएम मोदी को विदेशों में मिले अन्य सम्मान 

  • पलाऊ का एबाकल पुरस्कार- 2023
  • ग्रीस का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान- 'ऑर्डर ऑफ ऑनर'(2023)
  • संयुक्त राज्य अमेरिका(USA)- 'लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार (2020)
  • रूस का ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू पुरस्कार (2019)
  • मालदीव- ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन पुरस्कार (2019)
  • बहरीन- द किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां सम्‍मान (2019)
  • संयुक्त अरब अमीरात- ऑर्डर ऑफ जायद पुरस्कार (2019
  • सियोल- शांति पुरस्कार (2018)
  • फिलिस्तीन- ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन पुरस्कार (2018)
  • सऊदी अरब- ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद पुरस्कार (2016)
  • अफगानिस्तान- स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार (2016)
  • पहला फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड (2019)
  • बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड (2019)
  • संयुक्त राष्ट्र चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड (2018)
  • ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड (2021)

ये भी देखिए: Patanjali: पतंजलि के इन 14 प्रोडक्ट की बिक्री पर लगी रोक, देखिए लिस्ट; सुप्रीम कोर्ट में कंपनी ने दी ये दलील