BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

Henant Soren: हेमंत सोरेन ने 13वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, 156 दिन पहले उसी राजभवन से हुए थे अरेस्ट

Henant Soren: हेमंत सोरेन को झारखंड के राज्यपाल की ओर से सरकार बनाने का निमंत्रण मिल चुका है, जिसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर दी है. उन्होंने राज्यपाल से मिले निमंत्रण के साथ फोटो शेयर किया है और सत्य की जीत का दावा किया है. इसी के साथ उन्होंने सीएम पद को शपथ ले ली है.

Henant Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 13वें मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. दरअसल, हेमंत सोरेन INDIA गठबंधन के शीर्ष नेताओं के साथ आज दोपहर राजभवन पहुंचे, जहां उन्हें राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रण दे दिया था, जिसके बाद शाम को उसी राजभवन में उन्होंने शपथ ली जहां से 156 दिन पहले उन्हें गिरफ्तार किया गया था.

निमंत्रण मिलने के बाद हेमंत सोरेन फोटो शेयर कर सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा- 'महामहिम राज्यपाल महोदय का धन्यवाद. विरोधियों द्वारा रची गई लोकतंत्र विरोधी साज़िश के अंत की शुरुआत हो गई है. सत्यमेव जयते.'

आपको बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया. इससे पहले, सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने यहां चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक में सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक दल का नेता चुन लिया था. 

इस्तीफा सौंपने के बाद झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने कहा था कि, 'कुछ दिन पहले मुझे सीएम बनाया गया और मुझे राज्य की जिम्मेदारी मिली. हेमंत सोरेन के वापस आने के बाद हमारे गठबंधन ने यह फैसला लिया और हमने हेमंत को विधायक दल का नेता चुना. अब मैंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है.

बता दें कि हेमंत सोरेन को गिरफ्तारी के लगभग पांच महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया था. उन्हें कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है. हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी को अपनी गिरफ्तारी से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

बता दें कि हेमंत सोरेन ने 2019 में झारखंड विधानसभा चुनाव में जनता के वोटों से विजय प्राप्त कर झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे. 

ये भी देखिए: PM Modi meet's Team India: विश्व विजेता से मिले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ट्रॉफी के साथ खिलाड़ियों की तस्वीर वायरल