BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

CM Yogi Adityanath: 'शहजादे' को करोड़ों हिंदुओं से मांगनी चाहिए माफी' राहुल गांधी के बयान पर सीएम योगी का कड़ा रिएक्शन

राहुल गांधी के हिन्दू पर दिए बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि, 'राहुल गांधी को विश्वभर के करोड़ों हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए, आपने भारता माता की आत्मा को लहूलुहान कर दिया है.'

CM Yogi Adityanath: आज सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हिन्दू पर की गई टिप्पणी ने संसद ही नहीं पूरे देश में हंगामा मचा दिया है. इसे लेकर बीजेपी ही नहीं आम जनता में भी रोष है. वहीं अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. राहुल गांधी ने संसद सत्र में कहा कि 'जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा-हिंसा..नफरत-नफरत-नफरत... आप हिंदू हो ही नहीं. हिंदू धर्म में साफ लिखा है सच का साथ देना चाहिए.'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'हिंदू भारत की मूल आत्मा है। हिंदू सहिष्णुता, उदारता और कृतज्ञता का पर्याय है. गर्व है कि हम हिंदू हैं! मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति में डूबी हुई, स्वयं को 'एक्सीडेंटल हिंदू' कहने वाली जमात के 'शहजादे' को यह बात भला कैसे समझ आएगी? आपको विश्व के करोड़ों हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए राहुल जी! आपने आज एक समुदाय को नहीं, भारत माता की आत्मा को लहूलुहान किया है.' 

राहुल गांधी के भाषण पर उनकी बहन प्रियंका गांधी ने बचाव करते हुए कहा कि, 'हिंदुओं का अपमान नहीं कर सकते. उन्होंने (राहुल गांधी) स्पष्ट बोला है, उन्होंने भाजपा के बारे में बोला, भाजपा के नेताओं के बारे में बोला है.'

राहुल गांधी की इस को सुनकर पीएम मोदी अपनी चेयर पर उठकर खड़े हो गए. इसके बाद उन्होंने कहा कि, 'पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर बात है.' इस बात पर राहुल गांधी ने जवाब दिया, 'PM मोदी और BJP पूरा हिंदू समाज नहीं है.'

ये भी देखिए: Kangana Ranaut: 'राहुल गांधी एक अच्छा स्टैंडअप कॉमेडियन हैं...' हिन्दू पर की गई टिप्पणी पर क्वीन कंगना का पलटवार