BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

Rahul Gandhi on Hindu: 'राहुल गांधी और कांग्रेस डिप्रेशन में हैं क्योंकि...', केंद्रीय मंत्री ने क्यों कही ये बात?

Rahul Gandhi on Hindu: नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिन्दू पर की गई टिप्पणी को लेकर पक्ष ही नहीं पूरे देश में उनके लिए विरोध किया जा रहा है. उनके बयान पर आपत्ति दर्ज कराते हुए केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी विरोध जताया है.

Rahul Gandhi on Hindu: आज संसद में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिन्दू को लेकर दिए बयान के बाद से हंगामा मचा हुआ है. संसद में पीएम मोदी ने उन्हें माफी तक मांगने की बात कह डाली. इस बीच सत्र के खत्म होने के बाद बाहर मीडिया से बात कर रहे केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है. 

जी किशन रेड्डी ने कहा कि, 'राहुल गांधी और कांग्रेस डिप्रेशन में हैं. उन्होंने पूरी तरह झूठ बोला है. हमें राहुल गांधी से सहानुभूति रखनी चाहिए क्योंकि पिछले 20 सालों से वह प्रधानमंत्री बनना चाहते थे, लेकिन जनता ने उन्हें प्रधानमंत्री बनने का मौका नहीं दिया. इसीलिए आज उन्होंने संसद में जो भाषण दिया वह हिंदुओं के खिलाफ था.' उन्होंने कहा कि 'हिंदू अहिंसक होते हैं. देश के लोगों को यह बात समझनी चाहिए। जब ​​तक देश में हिंदू रहेंगे, तब तक देश में हिंसा नहीं होगी...'

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने संसद सत्र के दौरान कहा कि, 'शिव जी कहते हैं-  डरो मत, डराओ मत और त्रिशूल को जमीन में गाड़ देते हैं. दूसरी तरफ जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा-हिंसा..नफरत-नफरत-नफरत... आप हिंदू हो ही नहीं. हिंदू धर्म में साफ लिखा है सच का साथ देना चाहिए.' इसके बाद उन्होंने भगवान शिवजी की तस्वीर लहराई और साथ ही ये कहा कि बीजेपी डर फैला रही है.

राहुल गांधी की इस को सुनकर पीएम मोदी अपनी चेयर पर उठकर खड़े हो गए. इसके बाद उन्होंने कहा कि, 'पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर बात है.' इस बात पर राहुल गांधी ने जवाब दिया, 'PM मोदी और BJP पूरा हिंदू समाज नहीं है.'

ये भी देखिए: PM Modi vs Rahul Gandhi: 'जो अपने आपको हिंदू कहते हैं वो दिन रात हिंसा, हिंसा...' -राहुल गांधी, नेता विपक्ष के बयान पर पीएम मोदी का करारा जवाब