BREAKING:
टिफ़नी फ़ॉन्ग कौन हैं, जिससे एलन मस्क के 15वें बच्चे को पैदा करने से किया इनकार? अब पड़ रहा है मंहगा       बेंगलुरु के शख्स ने 50 करोड़ में खरीदा 'Okami', अब ED पड़ी पीछे, क्या है इस अमेरिकी वुल्फडॉग की खासियत?       10,000 लोग, गंदी भाषा, घातक हथियार, बेकाबू भीड़... हिंसा के दिन मुर्शिदाबाद में क्या हुआ था? रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे       क्या आप भी BluSmart पर नहीं कर पा रहे Cab Booking? जानिए SEBI ने बड़े घोटाले पर कैसे लिया एक्शन       3 महीनों में 25 लोगों की गई जान, पहाड़ों के बीच मेघालय का खूबसूरत हाईवे बन रहा मौत का कुआं       इंस्टाग्राम पर दोस्ती, अफेयर, पकड़ी गई आशिकी और फिर पति का कत्ल... यूट्यूबर रविना और सुरेश की खौफनाक कहानी       क्या अब दिल्ली की सड़कों पर नहीं दिखेगा CNG ऑटोरिक्शा? परिवहन मंत्री ने बताई सच्चाई, नई EV नीति का समझिए पूरा गणित       दिल्ली में कांग्रेस-RJD की बैठक से बिहार चुनाव में किस ओर मुड़ेगा INDIA Bloc का रास्ता? जानिए मीटिंग में क्या खास       सीमा पार से आए लोगों ने किया मुर्शिदाबाद हिंसा... TMC नेता कुणाल घोष का बड़ा बयान- बांग्लादेशी स्टाइल में हुए हमले       NDA से वफादारी के बदले मिला अन्याय... चिराग के चाचा पशुपति पारस का छलका दर्द, बिहार चुनाव को लेकर बताया अपना मास्टरप्लान      

Modi Cabinet Meeting: चार मंत्रियों को मिली पुरानी जिम्मेदारी, जानिए Modi 3.0 में किसे कौन-सा मंत्रालय?

नए मंत्रिमंडल की पहली बैठक में नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है. यहां विभागों का बंटवारा हुआ है, जिसमें अमित शाह को एक बार फिर देश के आंतरिक मामलों की जिम्मेदारी, यानी गृह मंत्रालय सौंपी है. यहां देखिए पूरी लिस्ट किसे कौन सा मंत्रालय मोदी दे रहे हैं.

Modi Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार शाम अपने नए मंत्रिमंडल की पहली बैठक की, जिसमें विभागों का बंटवारा और मंत्रियों के कंधे देश की जिम्मेदारी दी जा रही है. मीटिंग से खबर आ रही है कि नरेंद्र मोदी ने अमित शाह को एक बार फिर देश के आंतरिक मामलों की जिम्मेदारी, यानी गृह मंत्रालय सौंपी है.

राजनाथ सिंह एक बार फिर से रक्षा मंत्रालय संभालेंगे, जबकि नितिन गडकरी को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय दिया गया है. एस जयशंकर मोदी 3.0 में एक बार फिर से विदेश मंत्रालय संभालते नजर आएंगे. निर्मला सीतारमण एक बार फिर से वित्त मंत्री बनाई गई हैं. 

अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के राज्य मंत्री होंगे. वहीं, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री बनाया गया है. LJP (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को खेल मंत्री बनाया गया है.

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय और पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्रालय सौंपा गया है. अश्विनी वैष्णव को रेलवे और सूचना व प्रसारण मंत्रालय दिया गया है. श्रीपद नाइक ऊर्जा राज्य मंत्री बनाए गए हैं. तोखम साहू आवास राज्य मंत्री होंगे. 

मोदी 3.0 के 30 कैबिनेट धुरंधर को मिली ये जिम्मेदारी-

  1. नरेंद्र मोदी(प्रधानमंत्री)- कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग 
  2. राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्रालय
  3. अमित शाह- गृह मंत्रालय, सहकारिता मंत्रालय
  4. नितिन जयराम गडकरी- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
  5. जगत प्रकाश नड्डा- स्वास्थ्य मंत्रालय, केमिकल फर्टिलाइजर मंत्रालय
  6. शिवराज सिंह चौहान- कृषि और परिवार कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्रालय
  7. निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्रालय, कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय
  8. एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय
  9. मनोहर लाल खट्टर- ऊर्जा, आवास और शहरी मामले
  10. एचडी कुमारस्वामी - भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्रालय
  11. पीयूष गोयल- वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
  12. धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्री
  13. जीतन राम मांझी- MSME मंत्रालय
  14. राजीव रंजन सिंह (लल्लन सिंह)- पंचायती राज, मछली, पशुपालन और डेयरी
  15. सर्बानंद सोनोवाल - बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग
  16. वीरेंद्र कुमार - सामाजिक न्याय व अधिकारिता
  17. राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन
  18. प्रह्लाद जोशी - उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण; और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा
  19. जुएल ओरांव - जनजातीय मामले
  20. गिरीराज सिंह- कपड़ा मंत्रालय
  21. अश्विन वैष्णव - रेल; सूचना एवं प्रसारण; और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी
  22. ज्योतिरादित्य सिंधिया -संचार; और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास
  23. भूपेंद्र यादव - पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
  24. गजेंद्र सिंह शेखावत- संस्कृति; और पर्यटन
  25. अन्नूपूर्णा देवी- महिला एवं बाल विकास
  26. किरेन रिजिजू - संसदीय कार्य; और अल्पसंख्यक मामले
  27. हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस
  28. मनसुख मांडविया- श्रम और रोजगार; और युवा मामले और खेल
  29. जी किशन रेड्डी - कोयला; और खनन
  30. चिराग पासवन- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
  31. सीआर पाटिल- जल शक्ति

मोदी 3.0 के 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को मिली ये जिम्मेदारी-

  1. राव इंद्रजीत सिंह - सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री
  2. डॉ. जितेंद्र सिंह - विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री
  3. अर्जुन राम मेघवाल - कानून और न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
  4. जाधव प्रतापराव गणपतराव- आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
  5. जयंत चौधरी - कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

मोदी 3.0 के 36 राज्य मंत्री को मिली ये जिम्मेदारी-

  1. जितिन प्रसाद - वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  2. श्रीपाद येसो नाइक - ऊर्जा मंत्रालय और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री
  3. पंकज चौधरी - वित्त मंत्रालय
  4. कृष्ण पाल - सहकारिता मंत्रालय
  5. रामदास अठावले - सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
  6. रामनाथ ठाकुर - कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
  7. नित्यानंद राय - गृह मंत्रालय
  8. अनुप्रिया पटेल - स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और रसायन और उर्वरक मंत्रालय
  9. वी. सोमन्ना  जल शक्ति मंत्रालय और रेल मंत्रालय
  10. डॉ. चन्द्र शेखर पेम्मासानी - ग्रामीण विकास मंत्रालय और संचार मंत्रालय
  11. प्रो. एस पी सिंह बघेल - मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय
  12. शोभा करंदलाजे - सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और श्रम और रोजगार मंत्रालय
  13. कीर्तिवर्धन सिंह - पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय
  14. बीएल वर्मा - उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
  15. शांतनु ठाकुर - बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय
  16. सुरेश गोपी - पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय
  17. डॉ. एल मुरुगन - सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्रालय
  18. अजय टम्टा - सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
  19. बंडी संजय कुमार - गृह मंत्रालय
  20. कमलेश पासवान - ग्रामीण विकास मंत्रालय
  21. भागीरथ चौधरी - कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
  22. सतीश चंद्र दुबे - कोयला मंत्रालय और खान मंत्रालय
  23. संजय सेठ - रक्षा मंत्रालय
  24. रवनीत सिंह - खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय और रेल मंत्रालय
  25. दुर्गादास उइके - जनजातीय कार्य मंत्रालय
  26. रक्षा निखिल खडसे - युवा मामले और खेल मंत्रालय
  27. सुकांत मजूमदार - शिक्षा मंत्रालय और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
  28. सावित्री ठाकुर - महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
  29. तोखन साहू - आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय
  30. राज भूषण चौधरी - जल शक्ति मंत्रालय
  31. भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा - भारी उद्योग मंत्रालय और इस्पात मंत्रालय
  32. हर्ष मल्होत्रा - कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
  33. निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया - उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
  34. मुरलीधर मोहोल - सहकारिता मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय
  35. जॉर्ज कुरियन - अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
  36. पबित्रा मार्गेरिटा - विदेश मंत्रालय और कपड़ा मंत्रालय

NDA के बहुमत ने रचा इतिहास

4 जून को परिणाम में बहुमत हासिल करने के बाद 7 जून को रविवार को नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है. ऐसा करने वाले नरेंद्र मोदी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे नेता हैं. मोदी के साथ-साथ 71 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं.

ये भी देखिए: PM Modi ने की पहली कैबिनेट बैठक, बेघर को मिली नई सौगात, जानिए किन फैसलों पर बनी सहमती