BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

Lok Sabha Election 2024 result Live: कौन होगा भारत का अगला PM? चुनाव की काउंटिंग आज, 543 सीट के 8360 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

लोकसभा चुनाव 2024 अपने अंजाम तक पहुंचने वाला है. आज वोटो की गिनती होना है. 80 दिन की प्रक्रिया के बाद 51 पार्टियों के 8360 उम्मीदवारों की किस्मत का फ़ैसला आज हो जाएगा.

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम की घड़ी आ ही गई. आज 7 चरण में हुए लोकसभा चुनाव को लेकर काउंटिंग होने वाली है. छह हफ़्ते लंबी प्रक्रिया के बाद सभी की निगाहें मंगलवार यानी आज आने वाले फैसले पर हैं. भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक, 543 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना मंगलवार की सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी. 

आपको बता दें कि 543 सीट के 8360 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होने वाला है. नियम के मुताबिक, सबसे पहले पोस्टल मतपत्रों की गिनती शुरू होगी और उसके आधे घंटे बाद ईवीएम में पड़े मतों को गिना जाएगा. अगर किसी केंद्र पर बैलट पेपर नहीं हैं तो ऐसे स्थिति में सीधे ईवीएम के मतों की गिनती शुरू होगी.

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि, '19 अप्रैल से एक जून तक चले सात चरणों के मतदान के दौरान देश में 96.8 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से 64.2 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इनमें महिला वोटरों की संख्या 31.2 करोड़ है. औसतन कुल 58.58 प्रतिशत वोटिंग हुई. इस पूरी प्रक्रिया में 1.5 करोड़ चुनावी कर्मी और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे और 68,000 निगरानी टीमें बनाई गई थीं.'

कब हुआ था पहला आम चुनाव?

भारत का पहला आम चुनाव साल 1951-52 में हुआ था. 489 सीटें लोकसभा सीटों पर वोटिंग 25 अक्टूबर 1951 को शुरू होकर 21 फरवरी 1952 तक चली थी. पहले आम चुनाव में करीब 10 लाख रुपये का खर्च आया था.

ये भी देखिए: Lok Sabha Election Result 2024: काउंटिग से पहले Prashant Kishore का आया रिएक्शन, जनता से कही ये बात