BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

Exit Polls पर पत्रकारों ने Rahul Gandhi से पूछा सवाल , तो कांग्रेस नेता क्यों सुनाया सिद्धू मूसेवाला का गाना

एग्ज़िट पोल्स को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बताया कि ये मोदी मीडिया पोल है. दरअसल, एग्ज़िट पोल्स में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है.

Exit Polls: शनिवार को सातवें और आखिरी चरण का मतदान पूरा होने के बाद एग्ज़िट पोल्स में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. बीजेपी के 400 पार का सपना तो पूरा नहीं होता दिख रहा है, लेकिन बढ़ते सीट के साथ तीसरी बार सरकार बनती दिख रही है. इस बीच एग्जिट पोल को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. 

एग्ज़िट पोल्स पर टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि ये 'मोदी मीडिया का पोल है. राहुल गांधी से जब पत्रकारों ने एग्ज़िट पोल्स को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'इसका नाम एग्जिट पोल्स नहीं है, ये मोदी मीडिया पोल है, ये मोदी जी का पोल है, उनकी फ़ैंटेसी का पोल है.'

वहीं जब पत्रकारों ने जब राहुल गांधी से पूछा कि इंडिया गठबंधन की कितनी सीटें आ रही हैं तो उन्होंने कहा, 'सिद्धू मूसेवाला का सॉन्ग सुना है आपने, 295.' इससे साफ है कि राहुल गांधी ये दावा किया कि इंडिया गठबंधन को करीब 300 सीटें आ रही है. 

विपक्ष के अधिकतर नेताओं ने एग्ज़िट पोल्स को ख़ारिज किया है. इसकी वजह साफ है कि एग्जिट पोल मोदी सरकार बनने की ओर इशारा कर रही है. वहीं विपक्षी ये भी दावा कर रहे हैं कि,  4 जून को आ रहे नतीजों में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. 

लोकसभा चुनाव 2024 में 7 चरणों में हुए मतदान के बाद 4 जून को नतीजे आएंगे. सभी एग्ज़िट पोल्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता मिलने के संकेत दे रहे हैं. हालांकि सीट को लेकर सबके आंकड़े अलग हैं, लेकिन दावा सबके मोदी 3.0 के ही आ रहे हैं. 

ये भी देखिए: 'अगर ऐसा हुआ तो सिर मुंडवा दूंगा...' 'आप' उम्मीदवार Somnath Bharti ने ऐसा क्यों कहा?