BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

Lok Sabha Election 2024: देश के इतिहास में गांधी परिवार ने पहली बार कांग्रेस को नहीं दिया वोट, फिर किसे दिया!

ये पहली बार है, जब आज सोनिया, राहुल और प्रियंका ने कांग्रेस को नहीं दिया. दरअसल, उनका वोट आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार को गया है.

Lok Sabha Election 2024: आज लोकसभा चुनाव में छठे चरण के तहत 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग की जा रही है. इस बीच गांधी परिवार भी बुथ केंद्रों पर अपना वोट डालने पहुंचा. ये पहली बार है, जब आज सोनिया, राहुल और प्रियंका ने कांग्रेस को नहीं दिया. दरअसल, उनका वोट आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार को गया है. 

दरअसल, 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के तहत नई दिल्ली सीट आम आदमी पार्टी के पास है. आम आदमी पार्टी ने इस सीट से सोमनाथ भारती को उम्मीदवार बनाया है.  गठबंधन होने की वजह से नई दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस ने अपना उम्मदीवार नहीं उतारा है. ऐसे में इस बार गांधी परिवार आप पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती को वोट डालेंगे. 

आम आदमी पार्टी (आप) ने पूर्वी दिल्ली सीट से कुलदीप कुमार, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती और दक्षिणी दिल्ली से सही राम पहलवान को मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने चांदनी चौक सीट से जे पी अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से उदित राज को उम्मीदवार बनाया है.
  
वहां बात भाजपा की करें तो भाजपा ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी को प्रत्याशी बनाया है. वह दिल्ली से एकमात्र मौजूदा सांसद हैं जिन्हें पार्टी ने दोबारा मैदान में उतारा है. इसके अलावा पार्टी ने दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पूर्वी दिल्ली से हर्ष दीप मल्होत्रा, उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेन्द्र चंदोलिया, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल और पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत को उम्मीदवार बनाया है. 

आपको बता दें कि, भाजपा ने 2014 और 2019 के आम चुनावों में दिल्ली की सभी सात सीट भारी अंतर से जीती थीं और उसका लगातार तीसरी बार भी सभी सीट पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य है, जिसका फैसला 4 जून को होने वाला है. 

ये भी देखिए: Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में 9 बजे तक 8.94 फीसदी वोटिंग, इन दिग्गजों ने वोटिंग के बाद शेयर की तस्वीरें