BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Breaking News: कोलकाता में 28 मई से 26 जुलाई तक धारा 144 लागू, अचानक क्यों लिया गया इतना बड़ा फैसला?

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता 28 मई से अगले 60 दिनों तक सीआरपीसी की धारा-144 के तहत पांच से ज्‍यादा लोगों के एक स्‍थान पर खड़े होने पर मनाही रहेगी. ममता सरकार के इस फैसले पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है.

बंगाल की ममता बनर्जी सरकार कोलकाता में 28 मई से 26 जुलाई तक धारा-144 लागू रहेगा, इस दौरान 60 दिनों तक एक स्‍थान पर पांच से ज्‍यादा लोगों के खड़े होने पर बैन रहेगा.

 

ममता सरकार की तरफ से मामले को लेकर कहा गया कि विश्वसनीय जानकारी मिली है कि शहर में हिंसक प्रदर्शन होने की संभावना है, जिसके परिणामस्वरूप सार्वजनिक शांति में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो सकती है.

 

कोलकाता पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, 'पांच या इससे अधिक व्यक्तियों की किसी भी गैरकानूनी सभा पर प्रतिबंध 28 मई से 26 जुलाई, 2024 तक या अगले आदेश तक लागू रहेगा.'

 

ममता सरकार की तरफ से लिए गए इस फैसले पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है. बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि 'चुनाव के 5 चरणों के बाद जनता की इच्छा को भांपते हुए सीएम अब डरी हुई हैं. उन्होंने मोदीजी के रोड-शो को रोकने के लिए कोलकाता पुलिस को शहर में धारा 144 लागू करने का आदेश दिया है.' 

 

कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया साइट एक्‍स पर अपने पुराने आदेश की कॉपी अटैच करते हुए लिखा, 'कोलकाता पुलिस नियमित आधार पर डलहौजी और विक्टोरिया हाउस के आसपास सीआरपीसी धारा-144 आदेश जारी करती है. यह कोई नई बात नहीं है और पिछले आदेशों की कॉपी भी अटैच की जा रही हैं. मामले को लेकर कृपया भ्रामक जानकारी फैलाने से बचें.' 

ये भी देखिए: Surya Grahan 2024: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, भारत में जानिए समय, दिन और तारीख

Tags: