BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

Rohini Acharya के खिलाफ संगीन धाराओं में FIR दर्ज, लालू यादव की बेटी पर लगे गैर जमानती धारा, जानिए क्या है पूरा मामला

बीजेपी कार्यकर्ता मनोज सिंह ने नगर पुलिस थाना में रोहिणी के खिलाफ केस दर्ज कराया है. सारण लोकसभा सीट पर रोहिणी आचार्य का मुकाबला भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी से है. रोहिणी पहली बार कोई चुनाव लड़ रही हैं.

सारण लोकसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की मुश्किलें चुनाव के बीच बढ़ती नजर आ रही है. रोहिणी के खिलाफ संगीन धाराओं में FIR दर्ज की गई है. ये FIR सारण लोकसभा क्षेत्र के बड़ा तेलपा बूथ संख्या 318, 319 पर हुए बवाल को लेकर दर्ज कराई गई है. रोहिणी के खिलाफ दर्ज FIR  बीजेपी कार्यकर्ता मनोज सिंह ने नगर पुलिस थाना में कराई है. 

गैर जमानती धारा

मिली जानकारी के मुताबिक, छपरा नगर थाना में केस नंबर 349/2024 दर्ज हुआ है, जिसमें  रोहिणी के खिलाफ धारा 307,171C,188,ROP Act के तहत मामला दर्ज किया गया है. ये सभी गैर जमानती धारा हैं. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच करने में लग गई है. 

मतदान के दौरान पहुंची थी रोहिणी आचार्य 

आपको बता दें कि, रोहिणी आचार्य  सारण लोकसभा क्षेत्र के बड़ा तेलपा बूथ संख्या 318, 319 पर सोमवार को मतदान के दौरान पहुंची और इस दौरान बीजेपी पोलिंग एजेंट ने उनका विरोध किया. जिसके बाद भाजपा और आरजेडी कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी, गाली-गलौज और पथराव हुआ था.

इंटरनेट सेवा है बंद

मामले में अगले दिन मंगलवार सुबह बीजेपी और आरजेडी के कथित समर्थकों के दो समूहों के बीच फिर से विवाद हो गया और इस दौरान गोलियां भी चलीं. इसमें एक आरजेडी समर्थक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए. बवाल के बाद किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए छपरा में इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है. इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

ये भी देखिए: कलकत्ता HC ने 5 लाख लोगों का OBC सर्टिफिकेट किया कैंसिल, ममता सरकार पर लगे बड़े आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला