BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

Lok Sabha Elections 2024: स्मृति ईरानी से क्यों नाराज है अमेठी के राजपूत? BJP को वोट न देने की खाई कसम

अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी को लेकर इस बार वहां का राजपूत समाज काफी नाराज चल रहा है. वो आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा समाज और पार्टी में राजपूतों के कद को कम करने का काम कर रही है.

Lok Sabha Elections 2024:  केन्द्रिय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी इस बार भी बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ने जा रही है, लेकिन इस बार अमेठी में क्षत्रिय समुदाय के लोग उनके खिलाफ जगह जगह प्रदर्शन कर रहे हैं. और वोट ना देने की कसम खा रहे हैं. दरअसल, करणी सेना के लोग अमेठी में लोगों को इस बात की कसमें खिला रहे हैं कि इस बार भाजपा को वोट नहीं देना है. ये लोग बीते कुछ समय पहले कांग्रेस नेता दीपक सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमे से नाराज चल रहे हैं. उन्होंने बीजेपी पर समाज के कद को घटाने का भी आरोप लगाया है. 

बीजेपी नहीं कर रही है महिला का सम्मान -करणी सेना

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह ने कहा कि, जो भी पार्टी महिला का सम्मान नहीं करती है हम उसका विरोध करते हैं. इनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय चुनाव का उम्मीदवार अगर महिला का अपमान करता है तो बीजेपी के मुखिया और शीर्ष नेतृत्व अपना मुंह नहीं खोलते हैं. महिपाल सिंह ने कहा कि जब द्रोपदी का चीर हरण हो रहा था तो कुछ लोग चुप बैठे थे और जो लोग चुप बैठे थे उनको भुगतना पड़ा था. इन्होंने कहा कि यदि देश का प्रधान मुखिया महिला सम्मान पर एक शब्द नहीं बोलता है तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए. हमने जिस पार्टी को वोट दिया उसने हमें मजदूर बनाकर रखा है.

PM Modi ने दिल्ली में फ्री सर्विस पर सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- क्या मुझे खजाना लुटाने का अधिकार है?

राजपूत समाज के लोग भाजपा को वोट नहीं देंगे -महिपाल सिंह

महिपाल सिंह ने तो यह तक का डाला कि हम इस बार ऐलान करते हैं कि पूरे देश के राजपूत समाज के लोग भाजपा को वोट नहीं देंगे. स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, एक सांसद महिला होकर महिला सम्मान के ऊपर बात नहीं करती है, संसद में महिलाओं को लेकर कोई मुद्दा नहीं उठाती है तो उन्हें यह बोलने का कोई हक नहीं कि हम दिल्ली में महिला सम्मान की लड़ाई लड़ हैं.

राजपूतों को साइड कर रही है भाजपा -करणी सेना

महिपाल ने राजनीति में भी राजपूतों को साइड करने का आरोप भाजपा पर लगाया है. उन्होंने कहा कि, बीजेपी योगी आदित्यनाथ को हटाने की कोशिश की है, वसुंधरा राजे का सफाया कर दिया गया, शिवराज सिंह को भी मध्य प्रदेश के सीएम पद से हटा दिया गया, हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर को भी हटा दिया गया, रमन सिंह को भी उनके पद से हटा दिया जाता है. राजनाथ सिंह ने भाजपा को पूरे देश में प्रमोट किया उन्हीं को भाजपा ने साइड लाइन कर दिया. भाजपा में क्षत्रिय समाज का कद कम होता जा रहा है. इसी को लेकर करणी सेना के लोग अमेठी में बीजेपी के खिलाफ लोगों से कसमें खिलवा रही है कि इन्हें वोट नहीं देना है. 

ये भी देखिए: Swati Maliwal Case: बदसलूकी के आरोपी बिभव कुमार दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा, मुख्य आरोपी पर सीएम केजरीवाल का पीए