BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

PM Modi ने दिल्ली में फ्री सर्विस पर सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- क्या मुझे खजाना लुटाने का अधिकार है?

फ्री सर्विस को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री सीएम अरविंद केजरीवाल पर बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निशाना साधा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं. इस दौरान वो विपक्ष हमलावर रहे हैं. उन्होंने हाल में आज तक से बात करते हुए फ्री सर्विस को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री सीएम अरविंद केजरीवाल पर बिना नाम लिए निशाना साधा है. उन्होंने ये बात स्वीकार की है कि सरकार को खजाना लुटाने का कोई अधिकार नहीं होता है. बल्कि उसका सार्वजनिक जनता के विकास पर लगाना ठीक होता है. 

फ्री सर्विस को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि, 'चुनाव जीतने के लिए खजाना खाली करना चाहिए क्या? यह सैद्धांतिक मुद्दा है. क्या मुझे खजाना लुटाने का अधिकार है? यह सोचने का विषय है और दुनिया में जिन-जिन देशों की ऐसी हालत हुई है, हमारे पास उदाहरण है. अब देखिए क्या होता है, आप शहर में एक मेट्रो बनाते हैं और उसी शहर में चुनाव जीतने के लिए आप कहते हैं कि महिलाओं को बस में फ्री ले जाएंगे.' 

पीएम ने आगे कहा कि, 'मतलब आपने मेट्रो के 50 फीसदी पैसेंजर ले लिए. तो मेट्रो वायबल नहीं होगी . भविष्य में मेट्रो बनेगी कि नहीं बनेगी? मुद्दा ये है. इस रूप में कोई चिंता, चर्चा नहीं करता है. अब हम पॉलिटिकल तू-तू मैं-मैं पर चले जाते हैं. मुझे  वो नहीं करना है. आपने बस मुफ्त कर दी और इधर मेट्रो खाली कर दी. अब मेट्रो कैसे आगे बढ़ेगी?'  

आपको बता दें कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलान किया था कि महिलाएं  दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में मुफ्त में सफर कर पाएंगी. केजरीवाल ने 73वें स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के मौके पर छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा था कि रक्षाबंधन के मौके पर यह सभी बहनों के लिए उपहार है.  इससे पहले केजरीवाल ने जून में कहा था कि सरकार दिल्ली मेट्रो में महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराएगी जो महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी.

Tags: