BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

PM Narendra Modi आज वाराणसी से भरेंगे परचा, 12 राज्यों के CM समेत जानिए कौन-कौन दिग्गत होंगे शामिल

सुबह नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले पीएम मोदी करीब नौ बजे गंगा के तट पर दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना करेंगे. पीएम के नामांकन को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

पीएम मोदी सोमवार को अपने दो दिन के दौरे पर वाराणसी पहुंचे, जहां वो आज यानी मंगलवार को पुष्य नक्षत्र सुबह 11.30 बजे से सुबह 11.50 बजे तक नामांकन दाखिल करेंगे. उन्होंने एक दिन पहले ही शाम करीब 5 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्होंने रथ पर सवार होकर बनारस में 5 किलोमीटर लंबा रोड शो किया. फिर रात 9 बजे बाबा विश्वनाथ के मंदिर में विशेष पूजन अर्चन की.

पीएम के नामांकन को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को पड़ने वाली गंगा सप्तमी के दिन स्नान कर मां गंगा को नमन भी कर सकते हैं.

कौन-कौन रहेगा शामिल?

पीएम मोदी के नामांकन के दौरान आज उत्तर प्रदेश के सीएमे योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा शासित और गठबंधन वाले 12 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. भाजपा नेताओं के मुताबिक नामांकन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा शामिल होंगे.

इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी नामांकन में शामिल होंगे. इसके अलावा एनडीए के प्रमुख घटक लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान, अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर आदि मौजूद रहेंगे.

मंगलवार को पड़ने वाली गंगा सप्तमी के अवसर पर प्रधानमंत्री के गंगा नदी में पवित्र स्नान करने की भी उम्मीद है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए किसी भी कार्य से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. पुष्य नक्षत्र के दौरान किया गया कोई भी कार्य शुभ माना जाता है और सफल होने की संभावना होती है. इस शुभ संयोग में मोदी अपना नामांकन दाखिल करेंगे.