BREAKING:
PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?       भारतीय टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति, जयशंकर की कूटनीति लाई रंग       Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल      

समाजसेवी Arun singh ने शुरू की अपनी राजनीतिक पारी, चिराग पासवान की मौजूदगी में लोजपा का थामा हाथ

अरुण सिंह ने हाल में ही लोक जनशक्ति पार्टी ज्वॉइन कर ली है. इस पारी की शुरूआत उन्होंने पटना के पार्टी ऑफिस में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की मौजुदगी में शुरू की.

सारण के समाज सेवक अरुण सिंह ने समाज की सेवा में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए राजनीति में अपना कदम रख लिया है. अरुण सिंह ने हाल में ही लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ज्वॉइन कर ली है. इस पारी की शुरूआत उन्होंने पटना के पार्टी ऑफिस में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की मौजुदगी में की.

भारी समर्थकों के साथ दिखें अरुण सिंह 

राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने ही अरुण सिंह को अपनी पार्टी ज्वॉइन करवाई. पार्टी की सदस्यता लेने के दौरान अरुण सिंह अपने भारी समर्थकों के साथ पार्टी ऑफिस में दिखें. इस तस्वीर ने साफ कर दिया है कि पार्टी जल्द ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है. 

चिराग पासवान ने जताया भरोसा

अरुण सिंह पर भरोसा दिखाते हुए चिराग पासवान ने कहा कि, उनके पार्टी में आने से सारण क्षेत्र में काफी मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि मैनें उनके बारे में सुना है कि अरुण सिंह जी सामाजिक कार्यों में सबसे आगे रहते हैं. उन्होंने भविष्य को लेकर समाज सेवक से पॉलिटिशियन बने अरुण सिंह को लेकर चिराग ने कहा कि, उनके पार्टी में आने पार्टी को दोगुनी मजबूती और सफलता मिलेगी.

चिराग की नीतियों अरुण सिंह को किया प्रभावित

पार्टी ज्वॉइन करने के बाद अरुण सिंह ने भी प्रेस से बात करते हुए कहा कि, पार्टी की नीतियों और चिराग पासवान के नेतृत्व कौशल से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है. आगे वो पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे और समाज में राजनीतिक रुप से विकास और मदद में लगे रहेंगे.

प्रो. ओम प्रकाश सिह भी रहे मौजूद

इस दौरान लोजपा के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष पूणेंन्दु सिंह, जिला महासचिव रोशन सिंह और समाज सेवक प्रो. ओम प्रकाश सिह भी शामिल रहे. सभी ने  अरुण सिंह पर भरोसा जताया और समाज में उनसे उम्मीद की बात भी की है. 

हेड क्लर्क के तौर पर कार्यरत थे अरुण सिंह

आपको बता दें कि अरुण सिंह छपड़ा डीएम ऑफिस में हेड क्लर्क के तौर पर कार्यरत थे. उन्होंने इसी साल अपने पद से इस्तीफा देकर पूरी तरह से अपने जीवन को समाज को समाज की सेवा में लगाने का निर्णय लिया. उनके इस फैसले और त्याग से पूरे क्षेत्र भर में हर्ष और उल्लास है. इसके साथ ही लोगों में एक उम्मीद जगी है.

मांझी विधानसभा से लड़ सकते हैं 2025 का चुनाव

उम्मीद ये भी की जा रही है कि वो आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से चुनाव लड़ सकते हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अरुण सिंह को आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी मांझी क्षेत्र से टिकट दे सकती है. मांझी के लोगों में अरुण सिंह की खासी लोकप्रियता भी रही है. 

ये भी देखिए: सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत