BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

'AAP' ने दिल्ली LG को बताया BJP का एजेंट, केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की सिफारिश पर मचा बवाल

दिल्ली LG वीके सक्‍सेना द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जांच की सिफारिश करने के बाद अब इस मामले में आम आदमी पार्टी की तरफ से भी प्रतिक्रिया दी गई है.

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन से कथित राजनीतिक फंडिंग के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की सिफारिश की है. अब इस मामले में आप ने भी करारा जवाब दिया है. दिल्‍ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि LG साहब भाजपा के एजेंट हैं. CM केजरीवाल के खिलाफ एक और बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है. भाजपा के इशारे पर CM केजरीवाल के खिलाफ एक और षड्यंत्र रचा गया है.

हार के डर से भाजपा बौखलाने का लगाया आरोप

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा दिल्ली में सातों सीट हार रही है. हार के डर से भाजपा बौखला गई है. पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भी भाजपा ने ये साजिश की थी. बता दें कि, उपराज्यपाल को शिकायत मिली थी कि केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई की सुविधा देने और खालिस्तान समर्थक भावनाओं को बढ़ावा देने के लिए चरमपंथी खालिस्तानी समूहों से भारी धनराशि मिली थी. 

प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस से फंडिग का है आरोप

एलजी ने प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस से कथित तौर पर राजनीतिक फंड लेने को लेकर इस जांच की सिफारिश की है. वीके सक्सेना ने सिफारिश की है कि चूंकि शिकायत एक मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई है और एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन से लिए गए राजनीतिक फंडिंग से संबंधित है, ऐसे में शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच सहित पूरी जांच की जरूरत है. हालांकि मामले को लेकर आप ने केजरीवाल पर एक और साजिश करने का आरोप लगया है. 

ये भी देखिए: दिल्ली LG ने की केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की मांग, इस मामले में AAP पर लगा है बड़ा आरोप