BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

Amit Shah Fake Video: मामले में तेलंगाना CM समेत 16 लोगों को दिल्ली पुलिस का नोटिस, एक को किया गया गिरफ्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के फेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने मामले में तेलंगाना CM समेत 16 लोगों को पुछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के फेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस एक्शन में नजरआ रही है. दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने 7 से 8 राज्यों में 16 लोगों को सीआरपीसी 91 और 160 के तहत पूछताछ में शामिल होने के लिए सम्मन जारी किया है. पुलिस ने तेलंगाना के सीएम ए. रेवंत रेड्डी समेत तेलंगाना कांग्रेस के 6 लोग को नोटिस देकर एक मई को पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा है.

सभी को अपने साथ अपना मोबाइल, लैपटॉप लाने के लिए भी कहा गया है. नोटिस मिलने के बाद तेलंगाना सीएम ने कहा कि वह इन सबसे डरने वाले नहीं हैं. इसके अलावा मामले में असम पुलिस ने असम से रितम सिंह को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले की जांच का दायरा कई राज्यों तक फैला है. एडिटेड वीडियो की जांच के लिए झारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा , नागालैंड, के लिए दिल्ली पुलिस की अलग-अलग टीमें रवाना हैं. यूपी में समाजवादी पार्टी के एक लोकसभा प्रत्याशी को नोटिस दिया गया है, पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

झारखंड (रांची) कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी को और नागालैंड के कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी को दिल्ली पुलिस ने नोटिस दिया है. इसके अलावा मुंबई में भी अज्ञात शख़्स के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज की गई है. 

दरअसल, अमित शाह का फेक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसमें वे कह रहे थे कि बीजेपी की सरकार बनेगी तो एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को ख़त्म कर देंगे.  फ़ैक्ट चेक में ये वीडियो फेक साबित हुआ है .जिसके बाद गृह मंत्रालय की शिकायत के आधार पुलिस कार्रवाई कर रही है.