BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

मेरी भूमिका कोई दल या परिवार नहीं... लालू के बेटे तेज प्रताप यादव का नया पोस्ट, बोले- साजिशों को करेंगे बेनकाब

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव को जब से उनके पिता ने पार्टी और परिवार से निकाला है, वह लगातार इसके पीछे किसी साजिश की बात कर रहे हैं. अब हाल में ही उन्होंने एक पोस्ट किया है, जिसमें कहा है कि वह जल्द ही साजिश करने वालों को बेनकाब करेंगे.

Tej Pratap Yadav: परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कई बार विरोधियों को करारा जवाब देते नजर आते हैं. उन्होंने आज फिर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने साजिश करने वालों पर निशाना साधा और कहा कि ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नहीं.

तेज प्रताप यादव ने लिखा, 'मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालो,ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नही,शुरुआत तुमने किया है अंत मैं करूंगा,झूठ और फरेब के बनाये इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहा हूं, तैयार रहना सच सामने आने वाला है,मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और माननीय सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा ,कोई दल या परिवार नहीं.'

तेज प्रताप के लिए नई मुसीबत

बता दें कि तेज प्रताप के लिए यह नई मुसीबत है. 25 मई को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था, साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उनका परिवार से कोई लेना-देना नहीं रहेगा. 

यह कदम उस समय उठाया गया जब यादव ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वह शादीशुदा होने के बावजूद एक महिला के साथ 12 साल से रिलेशनशिप में हैं और उनकी तलाक की याचिका अभी भी यहां एक पारिवारिक अदालत में लंबित है. 

हालांकि, उन्होंने कुछ घंटों बाद पोस्ट को हटा दिया और एक्स पर दावा किया कि उनका फेसबुक पेज हैक हो गया है.

ये भी देखिए: जिस परिवार के 8 लोग राजनीति में, वह दूसरों पर उंगली उठा रहा... 'परिवारवाद' मुद्दे पर तेजस्वी पर PK का बड़ा हमला