BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

ममता बनर्जी इस्तीफा दो... कोलकाता गैंगरेप पर बीजेपी की मांग - हर बार आरोपी TMC से जुड़ा, विधायक को कारण बताओ नोटिस

बीजेपी ने इस मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग टीम कोलकाता भेजी है. टीम पीड़िता और उसके परिवार से मिलकर पूरी स्थिति का जायजा लेगी. इस बीच टीएमसी के विधायक मदन मित्रा द्वारा पीड़िता पर विवादित टिप्पणी करने के बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा है.

Kolkata Law College rape case: कोलकाता के सरकारी लॉ कॉलेज में एक महिला छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को हिला कर रख दिया है. जहां एक ओर बीजेपी ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से तत्काल इस्तीफे की मांग की है, वहीं दूसरी ओर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक मदन मित्रा को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

बीजेपी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, 'पश्चिम बंगाल महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में नंबर 1 बन चुका है. हर बार आरोपी TMC से जुड़ा होता है और पार्टी उन्हें बचाने की कोशिश करती है. ममता बनर्जी को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए, तभी पीड़िता के परिवार को न्याय मिल पाएगा.'

'तृणमूल कांग्रेस महिलाओं के खिलाफ'

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों की प्रतीक बन चुकी है. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि टीएमसी के नेता जब कहते हैं कि कॉलेज बंद था तो लड़की क्यों गई, तो उन्हें सोचना चाहिए कि अगर यही घटना उनके परिवार में होती तो वे कैसा महसूस करते?

बीजेपी का जांच दल कोलकाता रवाना

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए बीजेपी ने एक चार सदस्यीय फैक्ट-फाइंडिंग टीम को कोलकाता भेजा है. इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह, मीनाक्षी लेखी, लोकसभा सांसद बिप्लब कुमार देब और राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा शामिल हैं. ये टीम पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात करेगी और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायज़ा लेगी.

घटना की पूरी कहानी

घटना 25 जून को साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में हुई थी, जहां चार आरोपियों तीन युवक और कॉलेज का एक गार्ड ने कथित रूप से एक छात्रा के साथ गैंगरेप किया. अब तक चारों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

पुलिस ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) बनाई है, जिसकी अगुवाई एसीपी प्रदीप घोषाल कर रहे हैं. अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला आरोपी द्वारा शादी के प्रस्ताव को ठुकराए जाने के बाद बदले की भावना से की गई क्रूरता का हो सकता है.

जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा ने पीड़िता से शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे उसने ठुकरा दिया. पीड़िता ने कहा था कि वह पहले से रिलेशनशिप में है और अपने साथी के साथ खुश है.

आरोप है कि इसके बाद मनोजित ने उसके प्रेमी को मारने और उसके माता-पिता को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी. मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ है.

TMC विधायक मदन मित्रा पर गिरी गाज

इस मामले में तृणमूल कांग्रेस ने अपने विधायक मदन मित्रा को असंवेदनशील बयान देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है. मित्रा ने बयान में कहा था, 'अगर कॉलेज बंद था तो लड़की को नहीं जाना चाहिए था, अगर वो किसी को बता कर जाती या दो-तीन दोस्तों को साथ ले जाती तो शायद यह घटना नहीं होती.'

TMC ने उनके बयान को पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला करार देते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है. पार्टी ने अपने पत्र में लिखा, 'यह घटना बेहद दुखद और अमानवीय है. पार्टी इसे गंभीरता से ले रही है और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है. लेकिन आपका बयान पार्टी की संवेदनशीलता के खिलाफ है.'

पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा दांव पर?

इस दर्दनाक घटना ने ना सिर्फ राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि इसे लेकर राजनीतिक तूफान भी मचा हुआ है. बीजेपी जहां ममता सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही है, वहीं TMC भी अब अपने नेताओं की ज़ुबान पर नियंत्रण लगाने की कोशिश में जुटी है. अब देखने वाली बात होगी कि SIT की जांच क्या सामने लाती है और क्या पीड़िता को सही मायनों में न्याय मिल पाएगा.

ये भी देखिए: 'डील चाहिए… पर किसानों की कीमत पर नहीं', अमेरिका को भारत का दो टूक जवाब, जानिए वित्त मंत्री ने क्या कुछ कहा