BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Swati Maliwal का छलका दर्द- 'मेरे साथ जो हुआ वो...' दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल के पीए विभव के खिलाफ दर्ज की FIR

दिल्ली पुलिस ने 'आप' राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी साथ दिल्ली के सीएम केजरीवाल के आवास पर हुई बदसलूकी पर एफआईआर दर्ज कर ली है.

'आप' राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार के खिलाफ महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले में FIR दर्ज कर ली है.

उन्होंने आज दिल्ली पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया. दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने उनके घर जाकर उनका बयान दर्ज किया है. इसमें उन्होंने 13 मई को उनके साथ हुई बदसलूकी की आपबीती सुनाई.

मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, स्वाति ने कुल 7 पेज की शिकायत दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने विभव पर उनके चेहरे पर 5- 6 थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है. इसमें चेस्ट और पेट पर भी मुक्के मारने और शरीर के निचले हिस्से में लात मारने का आरोप भी है. स्वाति ने शिकायत में बताया कि, यह घटना ड्राइंग रूम में हुई और केजरीवाल उस समय घर में ही थे. 
 
स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था. मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है. मुझे आशा है कि उचित कार्यवाही होगी. पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं. जिन लोगों ने प्रार्थना की उनका धन्यवाद करती हूं. जिन लोगों ने Character Assassination करने की कोशिश की, ये बोला की दूसरी पार्टी के इशारे पर कर रही है, भगवान उन्हें भी खुश रखे.'

खबर ये भी है कि, FIR दर्ज करने के बाद पुलिस क्राइम सीन पर जा सकती है. स्वाति ने 13 मई को 9 बजकर 34 मिनट पर सीएम हाउस से पीसीआर कॉल की थी. स्वाति के साथ सीएम हाउस में वारदात हुई, तो पुलिस सीएम हाउस भी जा सकती है. वहां से CCTV फुटेज भी पुलिस कब्जे में ले सकती है. 13 मई को सीएम हाउस पर मौजूद स्टाफ के बयान भी दर्ज किए जा सकते हैं.