BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Rahul Gandhi: सांसद में राहुल गांधी होंगे विपक्ष के नेता, क्या है नेता प्रतिपक्ष बनने की दावेदारी?

लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर कमबैक किया है. पिछली दो चुनाव के मुकाबले पार्टी को अधिक सीट आई है. 99 सीट हासिल करने वाली कांग्रेस ने अपने सीडब्ल्यूसी मीटिंग में राहुल गांधी को विपक्ष का नेता घोषित कर दिया है.

CWC meeting: कांग्रेस कार्यसमिति यानी CWC की मीटिंग में सर्वसम्मति से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सांसद में विपक्ष का नेता चुन लिया गया है. नेता चुने जाने के प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने सीडब्ल्यूसी से कहा कि, वह बहुत जल्द लोकसभा में विपक्ष का नेता बनने को लेकर फैसला लेंगे.

दरअसल, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने शनिवार को पार्टी कार्यसमिति की बैठक की, जिसमें आगे की रणनीति को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया. बैठक में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई दिग्गज नेता शमिल रहे. इनके अलावा भी कांग्रेस के कई नेता बैठक में शामिल रहे.

आपको बता दें कि, कांग्रेस ने इस चुनाव में 99 सीटें जीती हैं और  नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए सबसे बड़े विपक्षी दल के पास कम से कम कुल सीटों की संख्या 10% यानी 55 सीट होनी चाहिए, जिसके लिए कांग्रेस दावेदार है. ऐसे में अब इस पद के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम पर मुहर लगाने की तैयारी चल रही है. पार्टी के अंदर भी लोग उन्हें ही अपना नेता प्रतिपक्ष बनाना चाह रहे हैं. 

सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल से जब ये पूछा गया कि राहुल गांधी रायबरेली या वायनाड सीट किस सीट से सांसद रहेंगे. इस पर उन्होंने कहा कि, 'यह फैसला 17 तारीख से पहले लिया जाना है, जो कि 3-4 दिनों में आ जाएगा. इससे ये स्पष्ट हो जाएगा. 

हाल में हुए लोकसभा के चुनाव का रिजल्ट 4 जून को घोषित किए गए थे. इसमें देशभर के 543 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम शामिल थे, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 240 और कांग्रेस को 99 सीट पर जीत मिली है. कांग्रेस के इंडी गठबंधन को कुल 232 सीट प्राप्त हुई हैं. वहीं भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को कुल 294 सीट प्राप्त हुई हैं.

ये भी देखिए: I.N.D.I.A गठबंधान ने Nitish Kumar को दिया था PM बनने का ऑफर, इस नेता ने कर दिया खुलासा