BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

राहुल गांधी का आरक्षण को लेकर बड़ा एलान, 'सरकार आई तो हटेगा आरक्षण सीमा'

मध्य प्रदेश के झाबुआ-रतलाम संसदीय क्षेत्र में चुनावी सभा में राहुल ने संविधान की कॉपी दिखाते हुए कहा कि ये चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है. संविधान को भाजपा और आरएसएस खत्म करना चाहती है, इसे बदलना चाहती है. कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन संविधान की रक्षा कर रहा है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर काफी व्यस्त हैं. इस दौरान वह भाजपा पर लगातार आरोप लगा रहे हैं. उन्होने मध्य प्रदेश के झाबुआ-रतलाम संसदीय क्षेत्र में चुनावी सभा में कहा कि, भाजपा आदिवासी, दलित और पिछड़ों से आरक्षण छीनना चाहती है. कांग्रेस की सरकार आने के बाद आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा खत्म की जाएगी. उन्होंने ये भी कहा कि, जिसे जितनी आरक्षण की जरूरत है, उतना उतना आरक्षण देंगे.

राहुल ने लगाया भाजपा पर आरक्षण छीनने का आरोप

कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के समर्थन में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा नेता कहते हैं कि उनकी सरकार बनने पर आदिवासियों, दलितों, पिछड़े वर्ग से आरक्षण छीन लिया जाएगा. राहुल ने संविधान की कॉपी दिखाते हुए कहा कि ये चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है. संविधान को भाजपा और आरएसएस खत्म करना चाहती है, इसे बदलना चाहती है. कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन संविधान की रक्षा कर रहा है.

भाजपा  को 150 से ज्यादा सीटें भी नहीं मिलेंगी -राहुल गांधी

अपने भाषण में उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने संविधान को बदलने के इरादे से 400 पार का नारा दिया है. लेकिन, 400 सीटें तो छोड़िए, भाजपा को इस बार 150 से ज्यादा सीटें भी नहीं मिलेंगी. उन्होंने आगे आरोप लगाया कि,  जल, जंगल, जमीन का जो हक है, वह सब संविधान ने दिया है. मोदी सरकार अधिकार को छीनना चाहती है, ये उनका लक्ष्य है.

झाबुआ-रतलाम संसदीय क्षेत्र में  13 मई को होगा मतदान 

राहुल ने कहा कि, हम आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों की भागीदारी बढ़ाना चाहते हैं. हमने फैसला किया है कि जातीय जनगणना कराई जाएगी. इससे देश की राजनीति बदलने जा रही है. इसके अलावा किसानों की कर्ज माफी भी होगी. युवाओं को पहली नौकरी पक्की होगी, जिसमें एक साल तक हर महीने साढ़े आठ हजार रुपये मिलेंगे. बता दें कि झाबुआ-रतलाम संसदीय क्षेत्र में  13 मई को मतदान होगा.

ये भी देखिए: Elvish Yadav की मुश्किलें नहीं हो रही है कम, ED ने यूट्यूबर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला किया दर्ज