BREAKING:
PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?       भारतीय टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति, जयशंकर की कूटनीति लाई रंग       Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल      

EVM को लेकर PM मोदी का आया बड़ा बयान, कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा- EVM को हमेशा बलि का बकरा बनाया गया, लेकिन...

चाहे इंटरव्यू हो या फिर चुनावी रैली पीएम मोदी लगातार विपक्ष पर हमलावर हो रहे हैं. अपने हालिया इंटरव्यू में पीएम ने आरक्षण के मुद्दे, ईवीएम मुद्दे पर बात की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना पूरा दम लगा दिया है. वह लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटे हुए हैं. पीएम मोदी लगातार विपक्ष पर हमलावर हो रहे हैं. पीएम लगातार दावा भी कर रहे हैं कि बीजेपी 400 पार करने जा रही है और फिर एक बार देश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है. हाल में ही उन्होंने टाइम्‍स ऑफ इंडिया को दिये एक इंटरव्‍यू में संपत्ति विवाद, आरक्षण के मुद्दे, ईवीएम पर खड़े हो रहे सवालों पर बात की है, साथ ही बीजेपी के घोषणापत्र को लेकर खुलकर अपनी बात रखी.

चुनाव के दौरान विपक्ष लगातार ईवीएम के हेरफेर का आरोप लगा रहा है. हालांकि, निर्वाचन आयोग भी कह चुका है कि ईवीएम से छेड़छाड़ संभव नहीं है. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि हार के बाद ईवीएम हमेशा सुविधाजनक बलि का बकरा रही है. यह पहली बार देखने को नहीं मिल रहा है. विपक्ष हमेशा देश को बूथ कैप्चरिंग के युग की ओर ले जाना चाहता है.

आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस देशभर में एससी, एसटी और ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण को कम कर अल्पसंख्यकों को देना चाहती है. इससे कोई लाभ होता नजर नहीं आता है... यदि हम वास्तव में लोगों का विकास करना चाहते हैं, तो हमें केवल बाधाओं को दूर करने और उन्हें सशक्त बनाने की जरूरत है.' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर युवराज को सत्ता नहीं मिल सकी, तो भारत चुनावी निरंकुश देश नहीं बन जायेगा.'

बीजेपी के घोषणापत्र में किये गए वादों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'हम झूठे और ऐस वादे करने में विश्वास नहीं करते, जिन्हें पूरा नहीं किया जा सकता. हमने 'मुद्रा लोन', 'आयुष्मान भारत' और कई अन्य योजनाओं के दायरे और पैमाने का विस्तार करने का वादा किया है. इससे ज्‍यादातर लोग इन योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे.'

Tags: