BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

Arunachal Pradesh Assembly Election 2024: लोकसभा रिजल्ट से पहले अरुणाचल विधानसाभा में लहराया भगवा, 46 सीटों पर BJP की विजयी भव

अरुणाचल प्रदेश में आज केवल 50 सीटों पर ही काउंटिंग हुई, जिसमें बीजेपी ने 60 में से 46 सीटों पर जीत हासिल कर ली है. जबकि, बीजेपी पहले ही निर्विरोध 10 सीटे जीत चुकी थी.

Arunachal Pradesh Assembly Election 2024 Result:  अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती पूरी हो गई है, जिसमें राज्य में तीसरी बार भगवा लहराता दिख रहा है. बीजेपी ने 60 में से 46 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस महज एक जीतकर राज्य भर से सिमट गई. चुनाव परिणाम में एनपीपी को 5, एनसीपी 3, पीपीए 2 सीटें मिली तो 3 पर अन्य ने जीत दर्ज की है. 

बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना जारी है. भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली है. परिणाम आने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- मैं अरुणाचल भाजपा के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद देता हूं. ये बताता है कि कैसे पूरे प्रदेश में लोगों से जुड़ा जाता है.' 

वहीं जनता को धन्यवाद करते हुए पीएम ने लिखा- धन्यवाद अरुणाचल प्रदेश. एक शानदार राज्य के लोगों ने विकास के नाम पर जनादेश दिया. हमारी पार्टी राज्य की तरक्की के लिए काम करती रहेगी.

अरुणाचल प्रदेश के ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्ल्यूडी) मंत्री होनचुंग नगांदम और पर्यटन मंत्री नाकप नालो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उन उम्मीदवारों में शामिल हैं, जिन्होंने रविवार को विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की. अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ मतदान हुआ था. 

2019 में अरुणाचल में भाजपा ने 42 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. वहीं, सिक्किम में SKM 32 में से 17 सीटों के साथ सत्ता पर काबिज है. 

ये भी देखिए: Exit Polls पर पत्रकारों ने Rahul Gandhi से पूछा सवाल , तो कांग्रेस नेता क्यों सुनाया सिद्धू मूसेवाला का गाना