BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

Loksabha Election 2024: कर्नाटक में विजयेंद्र और डीके शिवकुमार समेत 3 नेताओं पर चुनाव आयोग का एक्शन, FIR भी हुआ दर्ज

लोकसभा चुनाव में गलत बयानबाजी को लेकर चुनाव आयोग (EC) ने शनिवार को कई नेताओं पर कार्रवाई की है. आयोग ने उनके खिलाफ FIR दर्ज किया है.

Loksabha Election 2024: इस बार लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग भी अपने एक्शन मोड में नजर आ रहा है. गलत बयान देने वाले नेताओं पर शिकंजा भी कस रहा है. हाल में ही गलत बयान देने वाले कई नेताओं के खिलाफ चुनाव आयोग (EC) ने कारवाई की है.  आयोग ने इसी सिलसिले में जेडीएस नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ चुनाव के संबंध में गलत बयानबाजी को लेकर मामला दर्ज किया है. इसकी जानकारी चुनाव आयोग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी है. 

चुनाव आयोग ने बताया कि, 'बेंगलुरु के एफएसटी द्वारा डिप्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. आरआर नगरा में अपार्टमेंट मालिकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एमसीसी के उल्लंघन का आरोप लगाया. चुनाव में रिश्वतखोरी और अनुचित प्रभाव के लिए आईपीसी की धारा 171(बी)(सी)(ई)(एफ) के तहत आरएमसी यार्ड पीएस में एफआईआर संख्या 78/2024 दर्ज की गई है.'

चुनाव आयोग ने कहा कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आरआर नगर में अपार्टमेंट मालिकों को संबोधित करते समय आचार संहिता का उल्लंघन किया, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है. आयोग ने उनके खिलाफ FIR दर्ज किया है.

वहीं, आयोग ने भाजपा कर्नाटक के आधिकारिक एक्स हैंडल पर किए गए एक पोस्ट को लेकर कर्नाटक बीजेपी प्रमुख बीवाई विजयेंद्र पर कार्रवाई की है. आयोग ने भाजपा प्रमुख के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है.

चुनाव आयोग ने बताया कि, '19 अप्रैल को बीजेपी कर्नाटक के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किए गए अपमानजनक पोस्ट के लिए राज्य अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र के खिलाफ बेंगलुरु के एफएसटी द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है. मल्लेश्वरम पीएस में एफआईआर नंबर 60/2024 सार्वजनिक शांति भंग करने पर आरपी अधिनियम की धारा 125 और आईपीसी की धारा 505, 153 (ए) के तहत दर्ज की गई है.'

लोकसभा चुनाव में गलत बयानबाजी को लेकर चुनाव आयोग (EC) ने शनिवार को कई नेताओं पर कार्रवाई की है. आयोग ने उनके खिलाफ FIR दर्ज किया है.