BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

'तुष्टिकरण के नाम पर गुंडागर्दी...', PM Modi का CM ममता पर तीखा हमला, गिनाए पश्चिम बंगाल की 5 समस्याएं | VIDEO

PM Modi Attack CM Mamata Banerjee: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में ₹1,010 करोड़ की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखते हुए कहा कि बंगाल का विकास भारत के भविष्य की कुंजी है. इस परियोजना का उद्देश्य 2.5 लाख घरों, 100 से अधिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की आपूर्ति करना और 19 सीएनजी स्टेशन स्थापित करना है.

PM Modi Attack CM Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में बीजेपी अपना पूरा दम बंगाल जीत के लिए लगा रही है. मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने ममता सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बंगाल में मची चीख पुकार, नहीं चाहिए निर्मम सरकार...

पीएम मोदी ने कहा, 'मुर्शिदाबाद और मालदा में जो कुछ भी हुआ, वह यहां की सरकार की निर्दयता का उदाहरण है...तुष्टिकरण के नाम पर गुंडागर्दी को खुली छूट दी गई. कल्पना कीजिए कि जब सरकार चलाने वाली पार्टी के लोग लोगों के घरों की पहचान करके उन्हें जला दें और पुलिस मूकदर्शक बनी रहे, तो स्थिति कितनी भयावह होगी.

उन्होंने आगे कहा, 'मैं बंगाल के गरीब लोगों से पूछता हूं, क्या सरकार ऐसे चलती है?...यहां हर मुद्दे पर कोर्ट को दखल देना पड़ता है. नहीं तो कोई हल नहीं निकलता. बंगाल के लोगों को अब टीएमसी सरकार पर भरोसा नहीं रहा.'

पीएम मोदी ने कहा, 'आज पश्चिम बंगाल एक साथ कई संकटों से घिरा हुआ है...

1. पहला संकट समाज में फैल रही हिंसा और अराजकता का है.
2. दूसरा संकट हमारी माताओं-बहनों की असुरक्षा का है, जिनके साथ जघन्य अपराध हो रहे हैं.
3. तीसरा संकट युवाओं में फैल रही अत्यधिक निराशा और व्यापक बेरोजगारी का है.
4. चौथा संकट व्यवस्था में लगातार कम होते भरोसे का है.
5. पांचवां संकट सत्ताधारी दल की स्वार्थी राजनीति का है, जो गरीबों के अधिकारों को छीनती है.

'ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ'

पीएम मोदी ने कहा, 'आज जब मैं 'सिंदूर खेला' की धरती पर आया हूं, तो स्वाभाविक रूप से आतंकवाद के खिलाफ भारत के नए संकल्प की चर्चा करूंगा... आतंकवादियों ने हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाने का दुस्साहस किया. इसलिए हमारी सेना ने उन्हें सिंदूर की ताकत का एहसास कराया... पाकिस्तान के पास दुनिया को देने के लिए कुछ भी सकारात्मक नहीं है.'

उन्होंने आगे कहा, 'जब से वह अस्तित्व में आया है, उसने केवल आतंकवाद को ही पोषित किया है... आतंक और नरसंहार पाकिस्तानी सेना की सबसे बड़ी विशेषज्ञता है. जब सीधा युद्ध होता है, तो उनकी हार निश्चित होती है. यही कारण है कि पाकिस्तानी सेना आतंकवादियों की मदद लेती है... पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए कि 'तीन बार घर में घुसकर तुम्हें मारा है'. यह बंगाल टाइगर की धरती से 140 करोड़ भारतीयों का ऐलान है- ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है.'

ये भी देखिए: बलूचिस्तान में 'फेक एनकाउंटर' कर रही पाकिस्तानी सेना, बलूचों ने खोला मोर्चा, उड़ गई मुनीर और शहबाज की नींद