BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

ये उनके अब्बा का लाहौर और पाकिस्तान नहीं... दहिसर पहुंच आखिर क्यों भड़के मंत्री नितेश राणे?

Nitesh Rane: 18 मई को दहिसर पश्चिम में दो परिवारों के बीच झगड़े के दौरान कथित तौर पर तीन लोगों की हत्या कर दी गई. महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने परिवार से मुलाकात की और उन्होंने कहा कि यह हमारे हिंदूराष्ट्र की मुंबई है.

Nitesh Rane: महाराष्ट्र में कथित तौर पर 18 मई 2025 को दहिसर पश्चिम के गणपत पाटिल नगर में हिंसक झड़प में गुप्ता परिवार पर हमला किया गया, जिनसे महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने मुलाकात की. यहां राणे ने हिंसा करने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि ये उनके अब्बा का लाहौर और पाकिस्तान नहीं है. 

नितेश राणे ने कहा, 'मैं पीड़ित परिवार से मिलने आया हूं. मेरी बहन मेरे साथ है. हमारे विधायक भी हमारे साथ थे. हम सभी आज हिंदुओं के रूप में एक साथ आए हैं, मंत्री या विधायक के रूप में नहीं - हम यहां एक हिंदू के रूप में आए हैं.'

उन्होंने आगे कहा, 'इस तरह की हिम्मत हम हमारे मुंबई में करने देंगे नहीं, ये उनके अब्बा का लाहौर और पाकिस्तान नहीं है. यह हमारे हिंदूराष्ट्र की मुंबई है.'

बांग्लादेशी हमारे मछुआरों पर उठाया हाथ

मंत्री नितेश राणे ने कहा, 'कुछ दिन पहले एक घटना हुई थी, जिसमें बांग्लादेशी लोग आए और हमारे स्थानीय मछुआरों पर हाथ उठाया. हम इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट हैं कि हम किसी भी बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान को अपनी धरती पर नहीं आने देंगे और अगर वे हाथ उठाने जैसी कोई हरकत करेंगे तो हम सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें वह सजा मिले जिसके वे हकदार हैं और वे फिर कभी किसी हिंदू की तरफ देखने की हिम्मत नहीं करेंगे.'

शेख और गुप्ता परिवार के बीच तनाव

18 मई को दहिसर पश्चिम में दो परिवारों के बीच झगड़े के दौरान तीन लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई. मृतकों की पहचान हामिद शेख (49), राम गुप्ता (50) और अरविंद गुप्ता (23) के रूप में हुई.

घटना दहिसर पश्चिम के गणपत पाटिल नगर में हुई. शेख और गुप्ता परिवार एक ही इलाके में रहते हैं और उनके बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. रविवार को एक बार फिर दोनों परिवारों के बीच हथियारों से मारपीट हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई.

ये भी देखिए: पहलगाम अटैक का मास्टरमाइंड था मुनीर, ISI चीफ के साथ मिल कर खेला खूनी खेल... पूर्व पाक आर्मी मेजर का बड़ा खुलासा