BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

लालू यादव के घर फिर गुंजी किलकारियां, तेजस्वी दूसरी बार बने पिता, पत्नी राजश्री ने बेटे को दिया जन्म, देखें तस्वीरें

Tejashwi Yadav Become Father: तेजस्वी यादव की बेटी का जन्म 2023 में नवरात्रि के दौरान हुआ था. चूंकि उनका जन्म षष्ठी के शुभ दिन हुआ था, इसलिए उनका नाम देवी दुर्गा के छठे रूप के नाम पर कात्यायनी रखा गया. अब उनकी पत्नी राजश्री ने एक प्यारे बेटे को जन्म दिया है.

Tejashwi Yadav Become Father 2nd Time: RJD नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार (27 मई) को अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा की. उनकी पत्नी राजश्री यादव ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की तस्वीर भी शेयर की है. 

तेजस्वी यादव ने अपने X हैंडल पर सुबह-सुबह पोस्ट कर लिखा, 'आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं. जय हनुमान!'

तेजस्वी 2021 में शादी के बंधन में बंधे 

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता ने अपनी पुरानी दोस्त राचेल गोडिन्हो से शादी की है, जिन्हें अब राजश्री यादव के नाम से जाना जाता है. दोनों ने दिसंबर 2021 में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार एक सादे समारोह में शादी की. राजश्री और तेजस्वी नई दिल्ली के आरके पुरम में डीपीएस स्कूल में एक साथ पढ़े हैं. उन्होंने 2023 में नवरात्रि के दौरान अपनी बेटी कात्यायनी का स्वागत किया था.

लालू परिवार में उथल-पुथल

कुछ दिन से यादव परिवार सुर्खियों में है, जब लालू प्रसाद ने रविवार को अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखा दिया. ये सब तेजप्रताप के अनुष्का यादव के साथ 12 साल के रिलेशनशिप की खबरों के बाद हुआ. रिलेशनशिप में रहने के बाद भी 2018 में उनकी शादी बिहार के पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से हुई और दोनों जल्द अलग हो गए. दोनों के बीच तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है.

ये भी देखिए: कौन है पॉपुलर यूट्यूबर और टीचर खान सर की बेगम, जिनसे गुपचुप तरीके से हुआ निकाह? जानिए शादी में किसी को क्यों नहीं बुलाया