BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

सुख चैन की जिंदगी जियो, रोटी खाओ, वरना मेरी गोली तो है ही... भुज से PM Modi ने पाकिस्तान को दे दी चेतावनी | VIDEO

PM Narendra Modi In Bhuj: भुज की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी दे दी है कि या तो शांति से रोटी खाओ या फिर मोदी की गोली तो खान के लिए है ही... पीएम मोदी ने पाकिस्तान में आतंकवाद के खत्म करने के लिए वहां के युवाओं को आगे आने की अपील की है.

PM Narendra Modi In Bhuj:  गुजरात के भुज पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने वहां से ही पाकिस्तान को खुली चेतावनी दे दी है. उन्होंने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाते हुए शांति जीने और जीने देने की बात भी कही. उन्होंने भारत की धरती से पाकिस्तान के युवाओं से अपील की है कि पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ सरकार और सेना फेल हो चुकी है, इसके लिए पाकिस्तान के युवाओं को ही आगे आना होगा.

पीएम मोदी ने कहा, 'सुख चैन की जिंदगी जियो, रोटी खाओ, वरना मेरी गोली तो है ही.' उन्होंने आगे कहा, 'पाकिस्तान के लोगों को अपने देश को आतंकवाद से मुक्त कराने के लिए आगे आना होगा. उनके युवाओं को आगे आना होगा.' 

 

'हमारी कार्रवाई से ICU में अब भी पाक एयरबेस'

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'हमारी जवाबी कार्रवाई इतनी जोरदार थी कि उनके एयरबेस अभी भी ICU में हैं... यह हमारे बलों की वीरता और बहादुरी थी कि पाकिस्तान ने सफेद झंडा लहराया... हमने उन्हें पहले ही बता दिया था. हमारा लक्ष्य आपका आतंकी ढांचा था. आपको बस चुप रहना था. अब जब आपने गलती की है तो आपको इसके परिणामों से निपटना होगा.'

सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान जैसा देश आतंकवाद को पर्यटन समझता है और यह दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा है.

'कच्छ से मेरा रिश्ता पुराना'

पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कच्छ के साथ अपने लंबे जुड़ाव को भी याद किया. उन्होंने कहा, 'कच्छ से मेरा रिश्ता पुराना है. कच्छ के लोगों और उनके आत्मविश्वास ने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया है. जब नर्मदा का पानी पहली बार कच्छ पहुंचा तो वह दिन कच्छ के लिए दिवाली से कम नहीं था और यह एक अभूतपूर्व उत्सव था. सौभाग्य से आप सभी ने मुझे ऐसा होने का मौका दिया.

पहलगाम हमला और भारत का जवाब

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर 7 मई की सुबह पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों की ओर से 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के निर्णायक सैन्य जवाब के रूप में शुरू किया गया था. हलगाम आतंकी हमले में 26 से ज्यादा पर्यटक मारे गए थे. भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में आतंकी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए.

ये भी देखिए: आ गया तेजप्रताप यादव को लेकर पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय का बयान, जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा