BREAKING:
दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान       सरकार गई, अब TMC पार्टी बचाने में लगी Mamata Banerjee! 'दिल्ली चलो आंदोलन' कितना होगा सफल?       9,49,50,50,00,00,000 रुपये के मालिक हैं Elon Musk, जानिए इतने पैसे में क्या-क्या खरीद सकते हैं       शरीर में आयरन की है कमी? आज से खाएं ये 6 सुपरफूड्स, जो बना देंगे आपको Iron Man       'क्वाइट क्रैकिंग' क्या है, आजकल इतने सारे माता-पिता क्यों परेशान और दबाव में महसूस कर रहे हैं?       'हम सिर्फ पड़ोसी नहीं, एक ही नदियों के बच्चे हैं', भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खानाल ने क्यों कही ये बात?       13 साल की उम्र में भी IPL नीलमी से क्यों खुश नहीं हैं Vaibhav Sooryavanshi? कर दिया बड़ा खुलासा      

बीजेपी ने नीतीश कुमार का किया अपहरण... बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप-बस इन्हें कुर्सी प्यारी

Tejashwi Yadav Attack BJP: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जब वह आएं तो अमित शाह को हमें बताना चाहिए कि उन्होंने 11 साल में गुजरात और बिहार को कितना दिया?

Tejashwi Yadav Attack BJP: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं और इससे पहले नेताओं के बीच बयानबाजी से राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है. जहां एक ओर बीजेपी आरजेडी और तेजस्वी यादव पर वंशवाद का आरोप लगा रही, वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी पीछे नहीं. उन्होंने कई मुद्दों पर बीजेपी और NDA नेताओं की क्लास लगा दी है.   

वक्फ संशोधन विधेयक पर तेजस्वी यादव ने कहा, 'इन लोगों को बस अपनी कुर्सी (सत्ता) प्यारी है. इनके पास न तो नीति है और न ही कोई सिद्धांत। इन्हें किसी और से कोई लेना-देना नहीं है. स्वर्गीय रामविलास पासवान ने गोधरा कांड पर इस्तीफा दे दिया था, वे विचारधारा, नीति और सिद्धांत की राजनीति करते थे। लेकिन आजकल लोगों को बस सत्ता प्यारी है.'

'बीजेपी ने नीतीश कुमार का किया अपहरण'

सीएम नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव ने कहा, 'मैंने मुख्यमंत्री के साथ काम भी किया है. मैं उन्हें इस हालत में देखकर चिंतित हूं...लेकिन लोग उनके चेहरे का दुरुपयोग कर रहे हैं. बीजेपी नियंत्रण कर रही है. उन्होंने अपहरण कर लिया है. वे अपनी मर्जी के मुताबिक अपना घोषणापत्र थोप रहे हैं.'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'जब वह आएं तो अमित शाह को हमें बताना चाहिए कि उन्होंने 11 साल में गुजरात और बिहार को कितना दिया. उन्हें बिहार में तैयार होकर आना चाहिए. उन्हें तथ्यों, आंकड़ों या सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है. उनके भाषण में बहुत सारी गलतियां हैं. उन्हें कम से कम एनसीआरबी के आंकड़े तो पढ़ने चाहिए थे...जब वह वंशवाद के बारे में बोलते हैं तो उन्हें जीतन राम मांझी के परिवार, चिराग पासवान के परिवार के बारे में भी बोलना चाहिए.'

ललन सिंह दिल और दिमाग में बीजेपी

तेजस्वी यादव ने कहा, 'यह स्पष्ट है कि ललन सिंह मानसिक और शारीरिक रूप से बीजेपी के हैं. वह दिल और दिमाग से बीजेपी के हैं. सीएम का चेहरा केवल इस्तेमाल किया जा रहा है.'

ये भी देखिए: जुमलेबाजी, बहानेबाजी, अफसरशाही और भ्रष्टाचार... RJD का नीतीश सरकार पर बड़ा हमला- मानसिक रोगी चलाए सरकार