BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

हनी ट्रैप में फंसे कर्नाटक के 48 विधायक... मंत्री केएन राजन्ना के दावे से सनसनी! बोले- पेन ड्राइव में सबकुछ, निशाने पर मैं भी

Karnataka MLAs honey trapped: मंत्री केएन राजन्ना की टिप्पणी बीजेपी विधायक बसंगौड़ा पाटिल यतनाल के सदन में आरोप लगाए जाने के बाद आई है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री बनने की चाहत में विधायकों को हनीट्रैप में फंसाने में शामिल है.

Karnataka MLAs honey trapped: कर्नाटक के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने गुरुवार को दावा किया कि राज्य के 48 विधायकों को हनीट्रैप में फंसाया गया है और उन्होंने माना कि उन्हें भी फंसाने की कोशिश की गई थी. उन्होंने राज्य पुलिस से मामले की जांच की मांग की है.

दरअसल, बीजेपी विधायक बसंगौड़ा पाटिल यतनाल ने सदन में आरोप लगाया कि कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री बनने की चाह में विधायकों को हनीट्रैप में फंसा रहा है. जवाब में मंत्री ने कहा कि कई लोगों के अनुसार कर्नाटक सीडी और पेन ड्राइव की फैक्ट्री बन गया है. 

'48 विधायकों का पेन ड्राइव'

विपक्ष के इस दावे पर कि दो फैक्ट्रियां चल रही हैं. इसके जवाब में राजन्ना ने कहा, 'क्या एक आपकी तरफ है और एक हमारी तरफ? अगर आप बता दें कि आपकी फैक्ट्री कौन चलाता है तो हम बता सकते हैं कि हमारी फैक्ट्री कौन चलाता है.' उन्होंने हनी-ट्रैपिंग ऑपरेशन के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर का पता लगाने के लिए विशेष जांच की मांग की.

राजन्ना ने कहा, '48 विधायकों का पेन ड्राइव मौजूद हैं. इसमें केवल सत्ताधारी पार्टी के सदस्य ही नहीं, बल्कि विपक्ष के लोग भी शामिल हैं. हनी-ट्रैपिंग केवल राज्य के नेताओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय दलों के नेता भी इसके शिकार हैं. यह एक खतरा है.'

राजन्ना का दावा - हनीट्रैप में फंसाने का है सबूत

राजन्ना ने गृह मंत्री जी परमेश्वर से शीघ्र ही दर्ज की जाने वाली शिकायत पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया और कहा कि उनके पास यह दिखाने के लिए सबूत हैं कि उन्हें भी हनीट्रैप में फंसाने का प्रयास किया गया था. सदन में जी परमेश्वर ने कहा कि सरकार आरोपों की उच्च स्तरीय जांच का आदेश देगी.

हनी ट्रैप के प्रयास के आरोपों पर कर्नाटक के मंत्री केएन राजन्ना के बेटे और एमएलसी राजेंद्र राजन्ना ने कहा, 'पिछले 6 महीनों से यह मेरे और मेरे पिता के साथ चल रहा है. हमें लगा कि यह एक सामान्य फोन कॉल या वीडियो कॉल होगा, लेकिन दिन-ब-दिन अधिक कॉल आ रहे हैं.मैंने विधानसभा में बात की है और (राज्य) गृह मंत्री से जांच करने का अनुरोध किया है. इसकी जांच होनी चाहिए.'

बीजेपी विधायक ने की थी जांच की मांग

बीजेपी विधायक वी. सुनील कुमार ने एक दिन पहले ही राज्य में मंत्रियों सहित कुछ नेताओं के हनीट्रैप में फंसने की अफवाहों की जांच की मांग की थी. वी. सुनील कुमार ने अफवाहों की जांच की मांग करते हुए कहा था कि इस तरह की हरकतें निर्वाचित प्रतिनिधियों के पद की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के नेताओं ने कथित कृत्यों की निंदा की थी और शहरी विकास मंत्री ब्यारति सुरेश ने इन अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी.

ये भी देखिए: आक्रमणकारियों का महिमामंडन करना देशद्रोह... औरंगजेब और नेजा मेला विवाद के बीच CM योगी का बड़ा बयान