BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

'दिल्ली में कोई झुग्गी नहीं तोड़ी जाएगी', केजरीवाल के आरोपों पर PM Modi का दिल्ली वालों को भरोसा | VIDEO

Delhi Assembly Election 2025: पीएम मोदी ने आप चीफ अरविंद केजरीवाल को जवाब देते हुए कहा कि अगर बीजेपी की सरकार दिल्ली में आती है तो दिल्ली में किसी भी योजना को बंद नहीं किया जाएगा और दिल्ली में कोई झुग्गी नहीं तोड़ी जाएगी.

Delhi Assembly Election 2025: PM Modi ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को दौरान आरके पुरम में एक रैली के दौरान आप और अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसे. उन्होंने केजरीवाल के उन जवाबों का भी जवाब दिया, जिसमें झुग्गी तोड़ने की बात कही गई थी. पीएम मोदी ने इसके जवाब में कहा कि यह भाजपा की गारंटी है कि दिल्ली में एक भी झुग्गी नहीं तोड़ी जाएगी और जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं बंद नहीं की जाएंगी.

पीएम मोदी ने कहा, 'ऑटो चालकों और घरेलू कामगारों के लिए एक कल्याण बोर्ड स्थापित किया जाएगा जो उन्हें 10 लाख रुपये तक का बीमा कवरेज देगा. भाजपा सरकार बच्चों की स्कूल फीस में भी मदद करेगी. मैं एक और गारंटी देता हूं. ये आप-दा के लोग झूठ फैला रहे हैं, लेकिन दिल्ली में एक भी झुग्गी नहीं तोड़ी जाएगी. दिल्ली में जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं बंद नहीं की जाएंगी.'

कांग्रेस ने बिहार को किया अनदेखा

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'दशकों तक कांग्रेस के जंगल राज की मानसिकता वाले लोगों ने बिहार के लोगों की अनदेखी की. लेकिन आज, एनडीए सरकार बिहार के लिए अथक काम कर रही है. मखाना बोर्ड की घोषणा करके सरकार ने बिहार के मखाना को सम्मान दिया है. बिहार में मखाना की खेती करने वाले अधिकांश परिवार दलित समुदायों से हैं, और जब मैं उनके कल्याण के लिए काम करता हूं, तो ये लोग (कांग्रेस) इसका मजाक उड़ाते हैं.'

'इंदिरा सरकार होती तो 12 में 10 लाख रुपये जाते टैक्स'

उन्होंने आगे कहा, 'कल जब से बजट घोषित हुआ है, पूरा मध्यम वर्ग कह रहा है कि यह भारत के इतिहास में सबसे मध्यम वर्ग के अनुकूल बजट है. भारत का हर परिवार खुशी और उत्साह से भरा हुआ है. हमारी सरकार ने 12 लाख रुपये तक की आय पर आयकर को पूरी तरह से खत्म कर दिया है. आजादी के बाद से 12 लाख रुपये सालाना कमाने वाले किसी भी व्यक्ति को आयकर से इतनी बड़ी राहत कभी नहीं मिली.'

पीएम मोदी ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा, 'जवाहरलाल नेहरू के समय में 12 लाख रुपये वेतन वाले व्यक्ति का एक-चौथाई हिस्सा टैक्स में चला जाता था. अगर आज इंदिरा गांधी की सरकार होती, तो आपके 12 लाख रुपये में से 10 लाख रुपये टैक्स के रूप में सरकार के पास जाते. यहां तक ​​कि सिर्फ 10-12 साल पहले, कांग्रेस के समय में अगर आपकी सैलरी 12 लाख रुपये थी, तो 2,60,000 रुपये टैक्स के रूप में जाते थे. लेकिन कल के बजट के बाद 12 लाख रुपये कमाने वालों को एक भी रुपया टैक्स नहीं देना होगा.'

पीएम मोदी ने कहा, 'दिल्ली की जनता कभी नहीं भूलेगी कि कैसे आप और कांग्रेस ने खेलों के नाम पर उन्हें धोखा दिया. कॉमनवेल्थ घोटाले का दाग इतना गहरा है कि कांग्रेस कभी भी इससे मुक्त नहीं हो पाएगी. दिल्ली में खेल विश्वविद्यालय के नाम पर आप पार्टी की हरकतें दिल्ली की जनता और युवा अच्छी तरह जानते हैं. इसीलिए आज भारत का युवा भाजपा पर भरोसा करता है और भाजपा के साथ खड़ा है.'

ये भी देखिए: मिडिल क्लास का 'ड्रीम बजट'! यहां जानिए Budget 2025-26 की 10 खास बातें और ABCD...