BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

दिल्ली विधानसभा के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, कपिल मिश्रा इस सीट से मिला मौका, देखिए पूरी LIST

Delhi Assembly Election 2025: BJP ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. सूची में शामिल कुछ प्रमुख नेताओं में पूर्व भाजपा विधायक कपिल मिश्रा और लक्ष्मी नगर विधायक अभय वर्मा शामिल हैं.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए BJP (BJP second list for Delhi polls) ने शनिवार को 29 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी. इसके साथ ही पार्टी ने 70 सदस्यीय विधानसभा में से 58 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं. 

पूर्व विधायक कपिल मिश्रा को करावल नगर से, मौजूदा लक्ष्मी नगर विधायक अभय वर्मा को फिर से उसी सीट से टिकट दिया गया है. इसी तरह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को मोती नगर से टिकट दिया गया है.

भाजपा ने पार्षद पर भी जताया भरोसा

भाजपा नेता करनैल सिंह शकूर बस्ती से आप के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. दिचाऊं कलां वार्ड से सबसे ज्यादा वोटों से भाजपा पार्षद चुने गए नीलम कृष्ण पहलवान नजफगढ़ से चुनाव लड़ेंगे. नरेला में राज करण खत्री, तिमारपुर में सूर्य प्रकाश खत्री, मुंडका में गजेंद्र दराल, किरारी में बजरंग शुक्ला, सुल्तानपुर माजरा में करण सिंह कर्मा और त्रिनगर में तिलक राम गुप्ता को मैदान में उतारा गया है.

चांदनी चौक से सतीश जैन को मिला मौका

सदर बाजार से मनोज कुमार जिंदल, चांदनी चौक से सतीश जैन, मटिया महल से दीप्ति इंदौरा, मादीपुर से उर्मीला कैलाश गंगवाल, हरि नगर से श्याम शर्मा, तिलक नगर से श्वेता सैनी, विकासपुरी से पंकज कुमार सिंह, उत्तम नगर से पवन शर्मा, द्वारका से प्रद्युम्न राजपूत, मटियाला से संदीप सहरावत, नजफगढ़ से नीलम पहलवान, पालम से कुलदीप सोलंकी, राजिंदर नगर से उमंग बजाज, कस्तूरबा नगर से नीरज बसोया और रोहतास बिधूड़ी को तुगलकाबाद से टिकट मिला है. 

ये भी देखिए: HMPV वायरस चीन में मचा रहा तबाही! जानिए इसके क्या है लक्षण, रोकथाम और उपचार