BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

'यह अंत का आरंभ है...' पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस का बयान, क्या चल रही है बड़ी प्लानिंग?

Kolkata Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की गिरफ्तारी को'अंत की शुरुआत बताया है.

Kolkata Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल (West Bangal) के राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस (Dr C V Anand Bose) ने सोमवार रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (R G Kar Medical College) के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष (Sandip Ghosh) की गिरफ्तारी को अंत की शुरुआत बताया.

बोस ने गिरफ्तारी को लेकर बताया कि यह तो अंत की शुरुआत है. उनके इस बयान को लेकर कई तरह से देखा जा रहा है कि आखिर वह किसके अंत की शुरूआत की बात कर रहे हैं. इसे लेकर स्पष्ट उन्होंने कुछ नहीं कहा. हालांकि उनके इशारों ने बहुत कुछ साफ कर दिया है.  

संदीप घोष को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

सीबीआई (CBI) ने सोमवार को संदीप घोष और तीन अन्य को प्रतिष्ठान में कथित वित्तीय कदाचार के सिलसिले में गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब राज्यपाल बोस ने आरजी कर अस्पताल में मृत ट्रेनी डॉक्टर के माता-पिता की याचिका के साथ नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की. 

राजभवन के एक अधिकारियों के अनुसार, माता-पिता ने बोस के माध्यम से शाह को एक पत्र लिखा था, जिसमें उनसे अपनी बेटी की मौत की त्वरित जांच के लिए आग्रह किया गया था. कोलकाता में 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या को लेकर को लेकर पूरा देश परेशान है. डॉक्टर लगातार विरोध प्रदर्शन कर विरोध जता रहे हैं. 

बोस ने की थी पुलिस कार्रवाई की निंदा 

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने इससे पहले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के लिए सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा था, 'कोलकाता की सड़कों पर हमने जो देखा वह सबसे बुरा है जिसकी एक लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार से उम्मीद की जा सकती है.'

ये भी देखिए: आपके घर में घुस जाएंगे और फिर...', ममता बनर्जी की आलोचना करने वालों को TMC नेता खुलेआम दे रहे हैं धमकी