BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

Rajasthan: 'अकबर 'महान' वाले सभी किताबों को कर देंगे खाक' एक्शन में राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

Rajasthan: मुगल सम्राट अकबर की आलोचना करते हुए राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि अकबर ने वर्षों तक देश को लूटा और इस बात पर जोर दिया कि राजस्थान की पाठ्यपुस्तकों में किसी को भी उसका महान व्यक्तित्व के रूप में उल्लेख नहीं मिलेगा.

Madan Dilawar on Mughal emperor Akbar: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) राज्य में पढ़ाए जाने वाले किताबों में बदलाव को लेकर एक्शन में नजर आ रहे हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुगल बादशाह अकबर को महान बताने वाली किसी भी पाठ्यपुस्तकों को जला दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अकबर ने सालों तक देश को लूटा और राजस्थान की पाठ्यपुस्तकों में किसी को भी उसे महान व्यक्तित्व के रूप में उल्लेख नहीं मिलेगा. 

मदन दिलावर उदयपुर (Udaipur) के सुखाड़िया विश्वविद्यालय (Sukhadia University)  के विवेकानंद ऑडिटोरियम (Vivekananda Auditorium) में 28वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे. जहां उन्होंने अकबर को एक बलात्कारी बताते हुए कहा कि वह एक हमलावर और लुटेरा था. उसे महान कहना बहुत बड़ी मूर्खता है. 

महाराणा प्रताप को नहीं मिला उनका सम्मान -मदन दिलावर 

शिक्षा मंत्री ने इस बात पर दुख जताया कि मेवाड़ के सम्मान और गरिमा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले महाराणा प्रताप को कभी भी एक महान ऐतिहासिक व्यक्ति के रूप में वह मान्यता नहीं दी गई, जिसके वह हकदार थे. उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि शिक्षा सर्वोच्च कर्तव्य है और उन्होंने आश्वासन दिया कि इस कार्य के लिए दानदाताओं के किए गए प्रत्येक योगदान प्रभावी ढंग से तथा पूरी ईमानदारी के साथ उपयोग किया जाएगा. 

मदन दिलावर ने इससे पहले घोषणा करते हुए कहा था कि 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक सर्दियों की छुट्टियां होती है. लेकिन अब सर्दियों की 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक नहीं मिलेगी, बल्कि यह छुट्टियां अधिक सर्दी पड़ने पर दिए जाएंगे, जिससे बच्चों के पढ़ाई को नुकसान भी न हो और उन्हें सर्दियों में राहत भी मिलेगी. ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि जब प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़े तभी स्कूलों को बंद किया जाए. जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है. 

ये भी देखिए: 'मुस्लिमों के बड़े हितैषी तो उतारें 40 उम्मीदवार', प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को दिया बड़ा चैलेंज