BREAKING:
PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?       भारतीय टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति, जयशंकर की कूटनीति लाई रंग       Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल      

'Rahul Gandhi एक असफल नेता, सिर्फ कुर्सी के पीछे भाग रहे' विपक्ष के नेता पर Kangana Ranaut का वार

Kangana Ranaut on Rahul Gandhi: कंगना रनौत ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर करारा हमला किया है. एक्ट्रेस ने राहुल गांधी को एक असफल नेता बताया और कहा कि वह सिर्फ कुर्सी के पीछे भागते हैं.

Kangana Ranaut on Rahul Gandhi: एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने बयान से सुर्खियों में रहती हैं. फिलहाल वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं. इस दौरान उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी को एक असफल नेता भी घोषित कर दिया. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सिर्फ कुर्सी के पीछे भाग रहे हैं. 

इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि राहुल गांधी का अपना कोई रास्ता नहीं है. उन्होंने कहा कि, 'राहुल गांधी एक गड़बड़ इंसान हैं. वह अपने भाषणों और अपने आचरण में एक गड़बड़ हैं.' उन्होंने यह भी कहा कि संसद में केंद्र सरकार पर हमला करने के लिए राहुल गांधी ने भगवान शिव की तस्वीर का इस्तेमाल कर विवाद खड़ा किया. इसे लेकर वह केवल यही सोचती थीं कि उनका ड्रग टेस्ट होना चाहिए.

'राहुल गांधी का रास्ता इंदिरा गांधी से है बहुत अलग'

कंगना ने कहा कि राहुल गांधी मुद्दे तक पहुंचने के लिए अपना रास्ता नहीं बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का रास्ता इंदिरा गांधी से बहुत अलग है. ऐसा लगता है कि उन्हें इस बात का पक्का अंदाजा नहीं है कि वे एक नेता के तौर पर कौन हैं?  वे सिर्फ़ कुर्सी के पीछे भाग रहे हैं और हर बार अपना रास्ता बदल रहे हैं.

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म में कंगना के साथ परेश रावल, श्रेयल तलपड़े, महिमा चौधरी जैसे एक्टर्स शामिल हैं. 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट इससे पहले जून की तय की गई थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में व्यस्त होने के कारण एक्ट्रेस ने इसे आगे बढ़ा दिया था. 

ये भी देखिए; Bengal Bandh: 'ममता बनर्जी इस्तीफा दो' छात्र और BJP सड़क पर उतरे एक साथ, फायरिंग, आगजनी, झड़प से राज्य का माहौल गर्म