BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

'राम-वाम बंगाल में फैला रहे हैं अराजकता', ममता सरकार ने Congress-BJP पर साधा निशाना

TMC vs Congress-BJP: टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कांग्रेस और बीजेपी समेत विपक्षी दलों पर हमला करते हुए उन पर पश्चिम बंगाल और पार्टी के खिलाफ अराजकता पैदा करने का आरोप लगाया है.

TMC vs Congress-BJP: कोलकाता में एक जूनियर डॉक्टर के बलात्कार और हत्या को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही ममता बनर्जी सरकार पर सवाल उठाए हैं. वहीं मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता कुणाल घोष (Kunal Ghosh) ने कांग्रेस, बीजेपी और सीपीआई (MP) पर निशाना साधा है और विपक्षी पार्टी पर आरोप लगाया कि वह पश्चिम बंगाल में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कुणाल घोष ने कहा, 'बीजेपी, सीपीएम और कांग्रेस सभी एक हैं. बीजेपी नबान्न आंदोलन कर रही है. कांग्रेस इसका समर्थन कर रही है और सीपीएम जो भी कहती है लेकिन वे विरोध की बात कर रहे हैं. राम-वाम सभी टीएमसी और पश्चिम बंगाल के खिलाफ अराजकता पैदा करने के लिए एक साथ आ रहे हैं.' 

डॉक्टर से रेप-हत्याकांड पर विपक्ष एकजुट 

बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अंदर 31 वर्षीय डॉक्टर के बलात्कार और हत्या ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया. विपक्षी दलों ने महिला सुरक्षा को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार पर हमला किया और उन पर आरोपियों को बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. तब से, पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए राज्य में कई विरोध प्रदर्शन हुए हैं. 

छात्र ममता सरकार को उखाड़ फेकेंगे -भाजपा

केंद्रीय मंत्री और राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार (Sukanta Majumdar) ने रविवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल के लोग कोलकाता बलात्कार और हत्या मामले से निपटने के तरीके को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे और उन्हें गंगा नदी में विसर्जित कर देंगे. एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'सरकार छात्रों के इस आंदोलन से डरी हुई है और वे लोगों की आवाज को दबाना चाहते हैं. लेकिन पश्चिम बंगाल का छात्र समाज जाग चुका है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से उखाड़कर राज्य की जनता उन्हें गंगा नदी में विसर्जित कर देगी.'

ये भी देखिए: Yogi Adityanath: 'अगर आप बटेंगे तो कटेंगे', बांग्लादेश हिंसा के बीच योगी आदित्यनाथ ने की एकता की अपील