BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

'महिलाओं के खिलाफ अपराध क्षमा के लायक नहीं', कोलकाता रेप और हत्याकांड पर आगबबूला हुए PM नरेंद्र मोदी

Narendra Modi: कोलकाता के एक अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना पर भारी आक्रोश के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इसके साथ ही पीएम ने महलाओं के खिलाफ अपराध को अक्षम्य बताया है.

Narendra Modi: कोलकाता के एक अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना पर भारी आक्रोश के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है. आज महाराष्ट्र के जलगांव में 'लखपति दीदी सम्मेलन' में पीएम ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी देश को दिया है. 

महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए चाहे वह कोई भी हो. उसकी मदद करने वाले लोगों को भी नहीं बख्शा जाना चाहिए.' उन्होंने कहा, 'चाहे अस्पताल हो, स्कूल हो, कार्यालय हो या नीति व्यवस्था हो, किसी भी स्तर पर लापरवाही पर कार्रवाई होनी चाहिए.' पीएम मोदी ने यह भी आश्वासन दिया कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार से निपटने के लिए केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ खड़ी है.

'सरकार बना रही सख्त कानून'

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि महिलाओं पर अत्याचार रोकने के लिए केंद्र सरकार हर तरह से राज्य सरकारों के साथ है. हमें भारतीय समाज से इस मानसिकता को खत्म करके ही रुकना होगा.' उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए लगातार कानून भी सख्त बना रही है. आज इतनी बड़ी संख्या में देश की बहनें और बेटियां यहां हैं.'

10 सालों में महिलाओं के लिए सरकार ने किया बहुत कुछ -पीएम मोदी

जलगांव में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में महिलाओं के लिए इतना काम किया है जितना आजादी के बाद से पहले की किसी भी सरकार ने नहीं किया. पीएम मोदी ने कहा, '2014 तक महिला स्वयं सहायता समूहों को 25,000 करोड़ रुपये से भी कम ऋण दिए गए थे, लेकिन पिछले 10 वर्षों में 9 लाख करोड़ रुपये दिए गए.'

मोदी सरकार ने "लखपति दीदी" को स्वयं सहायता समूह का सदस्य बताया है, जिसकी वार्षिक घरेलू आय 1 लाख रुपये या उससे अधिक है. इस आय की गणना कम से कम चार कृषि मौसमों और व्यावसायिक चक्रों के लिए की जाती है, जिसमें औसत मासिक आय ₹ 10,000 से अधिक होती है, ताकि यह टिकाऊ हो सके.

जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या ने पूरे देश को हिलाया

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए थे. इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच महिलाओं की सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति को लेकर तीखी राजनीतिक जंग छिड़ गई थी. 

ये भी देखिए: Unified Pension Scheme: क्या है यूनिफाइड पेंशन स्कीम? अश्विनी वैष्णव ने इन 10 प्वाइंट में आम जनता को समझाया