BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

Maharashtra Bandh August 24: क्या-क्या रहेगा बंद? अकेले पड़ी महाविकास अघाड़ी, कांग्रेस समेत इन पार्टियों ने लिया समर्थन वापस

Maharashtra Band August 24: 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद पर स्कूल, कॉलेज, दफ्तर, बैंक, बाजार में से क्या-क्या बंद रहने वाला है. इसे लेकर आम लोगों में असमंजस बना हुआ है.

Maharashtra Bandh August 24: महाविकास अघाड़ी (MVA) ने बदलापुर के एक स्कूल में दो नर्सरी की लड़कियों के कथित यौन शोषण के विरोध में 24 अगस्त, 2024 को 'महाराष्ट्र बंद ' की घोषणा की है. इस बांद को कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और एनसीपी का समर्थन मिला है. मामले को लेकर बदलापुर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ, जहां हजारों लोग सड़कों और रेलवे पटरियों पर उतर आए थे.

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बंद के पीछे के मकसद को स्पष्ट करते हुए कहा, "24 अगस्त को एमवीए द्वारा बुलाए गए बंद के पीछे कोई राजनीतिक मकसद नहीं है."  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के मद्देनजर शनिवार के महाराष्ट्र बंद को वापस लेने की अपील की.

कांग्रेस ने भी बंद का समर्थन लिया वापस

कांग्रेस ने भी बंद का समर्थन वापस ले लिया है और राज्य इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूरे महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन करेंगे.

बॉम्बे हाईकोर्ट बंद पर लगाई रोक

बॉम्बे हाईकोर्ट ने किसी भी राजनीतिक दल या व्यक्ति को बंद बुलाने से रोक दिया है, लेकिन MVA ने अभी तक इसे लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है. चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस अमित बोरकर की खंडपीठ ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार बंद को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी. 

महाराष्ट्र बंद पर क्या बंद और क्या खुला रहेगा? 

सार्वजनिक सेवाओं के मामले में महाराष्ट्र सरकार ने बंद को कोई समर्थन नहीं दिया है. इसलिए सार्वजनिक परिवहन जैसे रेल, बस, मेट्रो सामान्य रूप से चलने की उम्मीद है. बंद के दिन ओपीडी समेत अस्पतालों में सामान्य रूप से काम होगा. स्कूलों और कॉलेजों को भी सरकार से कोई बंद अधिसूचना नहीं मिली है और वे हमेशा की तरह काम करेंगे. हालांकि, शनिवार को आमतौर पर बंद रहने वाले संस्थान बंद ही रहते हैं. 24 अगस्त को बैंक नहीं खुलेगा क्योंकि यह महीने का चौथा शनिवार है.  RBI के दिशानिर्देशों के तहत बैंक दूसरे और चौथे शनिवार, रविवार, राष्ट्रीय अवकाश और क्षेत्रीय छुट्टियों पर बंद रहता है. 

ये भी देखिए: Rajnath Singh: क्या है SOSA समझौता? अमेरिका पहुंचे राजनाथ सिंह ने खेला गेम, अब फाइटर जेट तेजस को मिलेगी रफ्तार