BREAKING:
'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE       Airbus A380 पैसेंजर प्लेन की कहानी किसी इंजीनियरिंग चमत्कार से कम नहीं, जानिए क्यों कहलाता है 'King of the Skies'       Sriram Krishnan कौन हैं, जिन्होंने ट्रंप को दिया झटका? व्हाइट हाउस छोड़ने का किया एलान      

UP Police Constable Exam: पेपर लीक की अफवाहें फैला रहा था अखिलेश यादव का पूर्व मंत्री, सीएम योगी का चल गया हंटर

UP Police Constable Recruitment Exam: उत्तर प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को आयोजित यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 48 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसे पेपर लीक के कारण रद्द कर दिया गया था.

UP Police Constable Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पूरे प्रदेश भर में आज से शुरू है. इस बीच पेपर फिर से लीक (Paper Leak) होने की अफवाह अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री यासर शाह (Yasar Shah)  सोशल मीडिया पर फैला रहे थे. फिर क्या था, योगी सरकार एक झटके में अपना एक्शन मोड शुरू कर दिया और  यासर शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई. हुसैनगंज कोतवाली में इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. 

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (UP Police Constable Exam date) 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त, 2024 को परीक्षा आयोजित की जा रही है. इसके जरिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 60,000 से अधिक रिक्त पदों की भर्ती करेगा. यह परीक्षा राज्य भर के 67 परीक्षा केंद्रों पर होगी. यह परीक्षा अपने निर्धारित तिथियों पर प्रतिदिन 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी और प्रत्येक शिफ्ट में लगभग 5 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे.

परिक्षा से पहले हुई गिरफ्तारी

पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें गोरखपुर के बांसगांव की एक महिला कांस्टेबल और तीन अन्य शामिल हैं. इसके अलावा हिरासत में लिए गए लोगों के मोबाइल फोन में पांच अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड मिले हैं. हिरासत में लिए गए लोगों में दिल्ली का एक व्यक्ति भी शामिल है. 

पुलिस के मुताबिक अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलने की योजना बनाई गई थी, उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. श्रावस्ती में तैनात महिला कांस्टेबल को एसटीएफ और बांसगांव पुलिस ने उसके घर से हिरासत में लिया.

यूपी सरकार ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की थी रद्द

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बाद फरवरी में आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया था और छह महीने के भीतर फिर से परीक्षा कराने का आदेश दिया था. मामले को लेकर विशेष कार्य बल (STF) आरोपों की जांच करेगा. राज्य भर में 17 और 18 फरवरी को आयोजित परीक्षा में 48 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे.

ये भी देखिए: Badlapur case: 'मौत की सजा दो' योन शोषण के आरोपी की मां ने किए कई बड़े खुलासे, छोड़ चुकी है 2 पत्नियां और तीसरी...