BREAKING:
PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?       भारतीय टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति, जयशंकर की कूटनीति लाई रंग       Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल      

Kolkata rape-murder case: 'दीदी की तरफ उठाई उंगली तो तोड़ देंगे' जनता को खुलेआम धमका रहे हैं ममता बनर्जी के मंत्री

Kolkata rape-murder case: पश्चिम बंगाल के मंत्री उदयन गुहा जघन्य बलात्कार और हत्या मामले को लेकर जनता की प्रतिक्रिया को बर्दाश्त नहीं कर पाए. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो भी ममता दीदी के खिलाफ आवाज उठाएगा, उसकी उंगलियां तोड़ दी जाएगी.

Kolkata rape-murder case: पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (RG Kar Medical College and Hospital) में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए जघन्य बलात्कार और हत्या के बाद ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सरकार चारों ओर से घिर चुकी है. इसे लेकर सरकार पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. वहीं ममता बनर्जी सरकार की जनता के गुस्से पर प्रतिक्रिया दिन-ब-दिन तीखी होती जा रही है. हद तो तब हो गई जब ममता सरकार में मंत्री उदयन गुहा (Udayan Guha) ने ममता बनर्जी को गाली देने वालों को खुलेआम धमकी दी है और कहा कि ऐसा करने वालों की उंगलियां तोड़ दी जाएगी. 

उदयन गुहा ने इस घटना को लेकर कोलकाता में हो रहे विरोध प्रदर्शनों की तुलना शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद बांग्लादेश में हुए हिंसा से कर दी. एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "जो लोग इस घटना को लेकर ममता बनर्जी पर उंगली उठा रहे हैं, सोशल मीडिया पर उन्हें गाली दे रहे हैं और उनका इस्तीफा मांग रहे हैं. उनकी पहचान की जाएगी और उनकी उंगलियां तोड़ दी जाएंगी. अन्यथा, ये लोग बंगाल को बांग्लादेश बनाने की कोशिश करेंगे."

जनता को खुलेआम धमका रहे हैं ममता बनर्जी के मंत्री

मंत्री ने कहा कि पुलिस ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपद्रवियों द्वारा तोड़फोड़ के बावजूद किसी पर गोली नहीं चलाई. उन्होंने कहा, "अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद भी पुलिस ने किसी पर गोली नहीं चलाई. पुलिस यहां बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा नहीं होने देगी. सरकार बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा नहीं होने देगी. हम स्थानीय लोगों के सहयोग से बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे."

सरकार ने इनके खिलाफ की कारवाई

बता दें कि ममता सरकार ने इन धमकियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक 23 वर्षीय कॉलेज छात्रा को सोशल मीडिया पर बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने और बलात्कार पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. सरकार ने ट्रेनी डॉक्टर की पहचान उजागर करने के लिए अपने ही सांसद सुखेंदु शेखर रे और भाजपा की लॉकेट चटर्जी सहित 190 से अधिक लोगों को नोटिस भेजा है.

20 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 

कोलकाता पुलिस के सिविल वालंटियर संजय रॉय को ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ़्तार किया गया है. बाद में कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस मामले को कोलकाता पुलिस से सीबीआई को सौंप दिया. इस बीच सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर 20 अगस्त को सुनवाई करेगा. 

ये भी देखिए: Kolkata rape-murder case: चौतरफा घिरी ममता बनर्जी! पीड़िता की मां ने लगाया बड़ा आरोप, बंगाल पुलिस पर उठाए ये सवाल