BREAKING:
पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों पर ताला, 100 को शो-कॉज नोटिस, सर्वे में आया दिमाग हिलाने वाला खुलासा       दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से CCTV फुटेज आया सामने, भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 6 की मौत       'POK न तो आज़ाद और न विवादित, बल्कि कब्जे वाला क्षेत्र', कश्मीर में उबाल से टेंशन में पाकिस्तान, मुनिर की हवा टाइट       40 मिनट तक तड़पता रहा वो, देखती रही दुनिया और फिर वो छोड़ गया दुनिया! गाजियाबाद के राज कुमार की मौत की दर्दनाक स्टोरी       क्या मकान मालिक लिव-इन कपल को घर देने से कर सकता है इनकार? जानिए क्या कहता है कानून       आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, आखिर एक्टर से क्यों नाराज हुए मौलाना?       'अगर E20 नहीं चाहिए तो अधिक पैसे देकर 100% पेट्रोल लो', एथेनॉल पर हंगामा के बीच नितिन गडकरी, बेटों के कारोबार पर भी तोड़ी चुप्पी       Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, करियर और धन से जुड़े बड़े संकेत       दुनिया हथियार बेचने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत, जानिए सैन्य ताकत के लिए कितना करता है खर्च       विधायक से लेकर सांसद तक! ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता सेना, TMC राजनीतिक संकट पर ताजा UPDATE      

'नानू मुस्लिम, मम्मी क्रिश्चन...खुद खिचड़ी बनाने में लगे हैं' जात-पात मामले में कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर किया हमला

Kangana Ranaut On Rahul Gandhi: कंगना रनौत ने जात-पात मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साथा है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी को अपनी जात का कुछ पता नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने नेहरु परिवार की हिस्ट्री भी गिनवा दी. यहां जानिए कंगना ने और क्या कुछ कहा.

Kangana Ranaut On Rahul Gandhi: एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत अपने तीखे तेवर के लिए जानी जाती हैं. वह हिमाचल के मंडी लोकसभा से सांसद हैं. वह अक्सर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधती हैं. इसी बीच सांसद से राजनीति गलियारों में जात-पात का मामला सुर्खियों में हैं. इसे लेकर कंगना भी कहां पीछे रहने वाली हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राहुल गांधी को खरी-खोटी सुना दी. उन्होंने अपने पोस्ट में यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी के वंश में खुद खिचड़ी पक चुकी है और वह दूसरों को जात पर नसीहत देते हैं. 

कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में राहुल गांधी के पुराने वीडियो के साथ एक पोस्ट शेयर किया. इस वीडियो में राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से उनका जात पूछते नजर आ रहे हैं. कंगना ने लिखा- 'अपनी जात का कुछ पता नहीं, नानू मुस्लिम, दादी पारसी, मम्मी क्रिश्चन और खुद ऐसा लगता है जैसे पास्ता को करी पत्ते का तड़का लगाकर खिचड़ी बनाने की कोशिश की हो. इनको सबकी जात पता करनी है. वह सरेआम लोगों से उनकी जाति कैसे पूछ सकते हैं? राहुल गांधी पर शर्म आती है.'

राहुल गांधी ने कहा- मेरे लिए जात पूछना गाली के बराबर

आपको बता दें कि संसद में राहुल गांधी ने बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर पर उनसे जात पूछने का आरोप लगाया था और उन्होंने कहा था कि मेरे से जात पूछना मुझे गाली देने जैसा है. यह उनके लिए बेइज्जती की बात है. वहीं सांसद अखिलेश यादव ने भी राहुल का समर्थन किया था. इसके बाद सांसद से बाहर भी इसे लेकर घमासान मचा हुआ है. 

अनुराग ठाकुर ने कही थी ये बात

विपक्ष बार-बार जातीय जनगणना की मांग कर रहा है, जिसे लेकर सांसद में बजट सत्र के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा था, 'जिनकी खुद की जाति का पता नहीं वे जाति जनगणना की बात कर रहे हैं.' हालांकि बाद में जब मामला तूल पकड़ा तो अनुराग ने इसे लेकर कहा था, 'मैंने किसी का नाम नहीं लिया है. मैंने कहा था कि जिनको जाति के बारे में पता नहीं वे जनगणना के बारे में बात कर रहे हैं.'

कंगना का वर्क फ्रंट

कंगना ने पिछले हफ्ते संसद में अपना पहला भाषण दिया था. इसके अलावा उनके फैंस उनकी फिल्म 'इमरजेंसी' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में उन्होंने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा की भूमिका में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया है. उनके अलावा फिल्म में श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर और मिलिंद सोमन भी दिखेंगे. 

ये भी देखिए: Reservation: क्या होता है आंतरिक आरक्षण? जिसे सुप्रीम कोर्ट ने दे दी मंजूरी, 'SC-ST को कोटा देने से नहीं रोक सकता है कोई'