BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

Rahul Gandhi के समर्थन में क्यों उतरे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद? बोले- राहुल गांधी कहीं भी...

Rahul Gandhi: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कांग्रेस के सासंद राहुल गांधी के 'हिंदू हिंसा' वाले बयान का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि, 'उन्होंने साफ कहा कि हिन्दू हिंसा नहीं कर सकता है. हमने पूरी बात देख ली है, इसलिए हमारे मन में उनके लिए कोई विरोध नहीं है.'

Rahul Gandhi: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Avimukteshwaranand saraswati) ने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'हिंदू हिंसा' वाले बयान का समर्थन किया है, जिसका वीडियो काग्रेस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया है. बता दें कि संसद के विशेष सत्र के दौरान राहुल गांधी ने हिंदुओं को लेकर बयान दिया था. उनको इस बयान पर बीजेपी से लेकर धर्मगुरु तक उन पर हमलावर हैं.

'उन्होंने हिन्दू धर्म के विपरीत कोई बात कही' -शंकराचार्य

जारी किए गए वीडियो में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि, 'हमने राहुल गांधी का पूरा भाषण सुना और हमने उसमें पाया कि वो तो ऐसा कर ही नहीं रहे हैं. वो तो कह रहे हैं कि हिंदू धर्म में हिंसा का स्थान नहीं है. तो जब वो साफ कह रहे हैं कि हिन्दू धर्म में हिंसा का स्थान नहीं है, तो उनके ऊपर ये आरोप लगाना कि उन्होंने हिन्दू धर्म के विपरीत कोई बात कही है, उनके बोले गए भाषण को और अंश को निकालकर के फैलाना.'

'हमारे मन राहुल गांधी के लिए कोई विरोध नहीं' -शंकराचार्य

उन्होंने आगे कहा कि,  'ये हम समझते हैं कि अपराध है, दुष्प्रचार है और ऐसा करने वाले को दंडित किया जाना चाहिए. चाहे वो पत्रकार या चैनल ही क्यों न हो. उस व्यक्ति ने जो बात कही ही नहीं है उसके लिए उसका विरोध करना और उसके लिए उसे दोषी बनाना गलत है. उन्होंने साफ कहा कि हिन्दू हिंसा नहीं कर सकता है.  हमने पूरी बात देख ली है, इसलिए हमारे मन में उनके लिए कोई विरोध नहीं है. 

राहुल गांधी का बयान

बता दें कि राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा था कि, 'जो लोग अपने आप को हिंदू मानते हैं वो 24 घंटे हिंसा और नफरत करते रहते हैं. आप लोग हिंदू हो ही नहीं.  हिंदू धर्म में साफ लिखा है कि सच का साथ देना चाहिए.' इनके इस बयान के बाद पूरे देश में हंगामा मच गया है. कई हिन्दू संगठन और सोशल मीडिया पर नेता प्रतिपक्ष को लेकर घोर विरोध हुआ था. 

सरकार गौ रक्षा कानून क्यों नहीं ला रही -शंकराचार्य

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने इससे पहले राहुल के बयान पर कहा था कि कोई भी राजनीतिक दल सच्चा हिंदू हितैषी नहीं है. क्योंकि, कोई भी दल अभी तक हिंदू धर्म में मां का दर्जा प्राप्त 'गौ माता' के लिए गौ रक्षा कानून नहीं ला पाया है. राहुल गांधी संसद में जो कहते हैं, वो एक राजनीतिक वक्तव्य है, लेकिन सच्चा हिंदू वो है, जो गौ रक्षा कानून लेकर आएगा. इससे पहले भी शंकराचार्यों ने अलग-अलग कारण बताकर राम मंदिर उद्घाटन से किनारा कर लिया था. 

ये भी देखिए: Mahua Moitra: 'अपने राज्यपालों को नियंत्रण में...', गृह मंत्रालय पर क्यों भड़कीं महुआ मोइत्रा, जानिए क्या है केंद्रीय मंत्री और 3kg बीफ़ का मामला?