BREAKING:
अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले... ट्रंप ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा? | 10 POINTS       All is well! भारत में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, LPG संकट के बीच मंत्री हरदीप पुरी ने बताया पूरा सच       US-इज़राइल-ईरान तनाव के बीच सरकार ने ₹10 प्रति लीटर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितना सस्ता होगा ₹10 प्रति लीटर       AI के दम पर आगे बढ़ेगा Microsoft, HR से लेकर वर्क कल्चर तक बदलाव, क्या है कंपनी की मास्टर प्लान?       ईरान की दरियादिली! इन दोस्त देशों के जहाजों को Strait of Hormuz मिली एंट्री, क्या भारत भी है इसमें शामिल?       LPG खत्म, अब 3 महीने में लेना होगा PNG कनेक्शन! भारत में बदल जाएगी रसोई गैस की पूरी व्यवस्था | 5 Points में समझिए पूरी कहानी       ईरान ने अमेरिका को दिया अरबों का 'तोहफा'! क्या ये Strait of Hormuz है? ट्रम्प के दावे से ग्लोबल मार्केट हिला       क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस      

PM Modi Russia Visit: 'जंग के बाद पहली मुलाकात' अजीज दोस्त Vladimir Putin से मिलने मास्को निकलें PM Modi

PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से रूस और ऑस्‍ट्रिया की तीन दिन यात्रा पर रवाना हो चुके हैं. इस दौरान रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के साथ उनकी मुलाकात को काफी अहम बताया जा रहा है.

PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रुस- यूक्रेन जंग के बाद पहली बार रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन से मास्को में खास मुलाकात करने वाले हैं. ये मीटिंग कई मायनों में अहम बताई जा रही है. बता दें कि भारत से रुस का संबंध काफी गहरा रहा है. रुस हमेशा भारत की मुश्किल परिस्थिति में साथ खड़ा रहा है. 

पीएम मोदी आज रूस और ऑस्‍ट्रिया की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो चुके हैं. पहले चरण में वे 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्‍मेलन के लिए मॉस्को जाएंगे. सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन रक्षा, व्यापार और निवेश, ऊर्जा सहयोग, शिक्षा, संस्कृति तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क सहित व्यापक द्विपक्षीय मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में निजी भोज की मेजबानी करेंगे. कल प्रधानमंत्री मोदी रूस में भारतीय समुदाय से मिलेंगे. वे क्रेमलिन में सैनिकों की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और मॉस्को में रोस्‍टोम पवेलियन जाएंगे. दोनों नेताओं के बीच परस्पर वार्ता के बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी.

रूस-यूक्रेन जंग के दौरान पश्चिम के दबाव के बाद भी भारत ने पुतिन का साथ दिया और उससे तेल खरीदना जारी रखा. इसकी वजह से रूस को युद्ध के हालात में भी पैसों की कमी नहीं हुई. हालांकि, भारत रूस को स्पष्ट कर चुका है कि वह शांति के पक्ष में है. पीएम मोदी कई बार दोहरा चुके हैं कि रूस-यूक्रेन जंग का एकमात्र उपाय शांति-वार्ता ही है. भारत हमेशा शांति के पक्ष में खड़ा रहा है. 

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने मीडिया को बताया कि भारत और रूस के बीच 2020 से ही विशिष्ट साझेदारी रही है, जो भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच भी प्रभावी है. उन्‍होंने कहा कि यह वार्षिक शिखर सम्‍मेलन, भारत और रूस के बीच सहयोग को नई गति देगा. रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने 3 सालों बाद हो रही इस यात्रा को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया.

यात्रा के दूसरे चरण में पीएम मोदी 9 और 10 जुलाई को ऑस्ट्रिया में होंगे. प्रधानमंत्री की पहली ऑस्ट्रिया यात्रा वहां के चांसलर के निमंत्रण पर हो रही है. दोनों नेताओं के बीच शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता होगी. व्यापार जगत के प्रमुखों के साथ भी पीएम मोदी की बातचीत होगी. बता दें कि मध्य यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया के साथ बुनियादी ढांचा, नवीकरणीय ऊर्जा, उच्च प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप, मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के विशिष्ट अवसर हैं. 

ये भी देखिए: Hathras Stampede: साजिश या संयोग? 'लोगों ने जहरीले स्प्रे से...' हाथरस मामले में वकील का चौंकाने वाला दावा