BREAKING:
PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?       भारतीय टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति, जयशंकर की कूटनीति लाई रंग       Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आर्द्रा नक्षत्र का असर, किस राशि पर कितना भारी पड़ेगा आज का दिन?       कितना ताकतवर है HAMMER मिसाइल, जो राफेल की बनेगी नई ताकत? Modi-Macron मुलाकात में डिफेंस डील का धमाका       India AI Summit 2026: क्या यही है भारत की टेक सुपरपावर बनने की शुरुआत? ग्लोबल रेस में बढ़त बनाने की तैयारी | 10 POINTS       AI के डर से डगमगाया भारतीय IT सेक्टर, एक हफ्ते में ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति साफ       IND vs PAK मैच के दौरान रैपर 'हनुमानकाइंड' ने नहीं गाया धुरंधर का टाइटल ट्रैक, छिड़ी बहस के बीच सिंगर हो रहे ट्रोल       Weekly Horoscope, 16-February to 22-February-2026: ग्रहों का बड़ा संकेत, जानिए आपका साप्ताहिक भविष्यफल       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: करियर और रिश्तों में संतुलन बनाएंगे तो चमकेगी किस्मत, पढ़े आज का राशिफल      

Prajwal Revanna के भाई Suraj Revanna को पुलिस ने किया अरेस्ट, पार्टी कार्यकर्ता ने लगाया अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना के भाई सूरज रेवन्ना को भी हासन पुलिस ले गिरफ्तार कर लिया है. सूरज पर जेडीएस कार्यकर्ता के साथ अप्राकृति यौन संबंध बनाने का आरोप है.

Suraj Revanna: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में एक नया मोड़ सामने आया है. जनता दल (सेक्युलर) के विधानपरिषद सदस्य सूरज रेवन्ना और प्रज्वल रेवन्ना के भाई को पार्टी कार्यकर्ता से अप्राकृतिक योन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. सूरज पर कथित तौर पर एक पुरुष पार्टी कार्यकर्ता के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाया है. ये जानकारी पुलिस ने दी है. 

सूरज से हुई रातभर पूछताछ

सूरज, पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के भाई हैं जिनपर कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप हैं. सूरज रेवन्ना के खिलाफ पार्टी के एक कार्यकर्ता के साथ दुराचार करने के आरोप में शनिवार को मामला दर्ज किया गया था. सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी से पहले सूरज से यहां सीईएन पुलिस थाने में रातभर पूछताछ की गई.

पार्टी कार्यकर्ता ने समलैंगिक उत्पीड़न का लगाया आरोप

पुलिस में, 27 वर्षीय पार्टी कार्यकर्ता चेतन केएस ने यह शिकायत दी थी कि होलेनरसीपुरा के विधायक एच डी रेवन्ना के सबसे बड़े बेटे सूरज रेवन्ना ने 16 जून को घन्नीकाड़ा स्थित अपने फार्महाउस में उसके साथ अप्राकृतिक योन संबंध बनाया. इस शिकायत के आधार पर होलेनरसीपुरा पुलिस ने शनिवार देर शाम जद (एस) नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (दुराचार), 342 (बंधक बनाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है.

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं सूरज 

हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के भतीजे सूरज रेवन्ना (37) ने आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि चेतन ने उनसे 5 करोड़ रुपये की जबरन वसूली करने के लिए झूठी शिकायत दर्ज कराई है. 

सूरज ने पार्टी कार्यकर्ता चेतन पर जबरन वसूली के आरोप

सूरज रेवन्ना से झूठे यौन उत्पीड़न के मामले में जबरन वसूली की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. उनके करीबी सहयोगी शिवकुमार ने होलेनरसीपुरा थाने में पीड़ित और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 384 (जबरन वसूली) और 584 (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज किया है. 

ये भी देखिए: Uttar Pradesh: फुल एक्शन में योगी सरकार, 11 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला, जानिए किसे कहां मिला पदभार